कोसोवो में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण पुलिस ने जब्त की 300 क्रिप्टो माइनिंग मशीनें

पुलिस की इस कार्रवाई का कोसोवो की इकोनॉमी मिनिस्टर Artane Rizvanolli ने समर्थन किया है। कोसोवो में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण पिछले महीने 60 दिन की इमरजेंसी घोषित की गई थी

कोसोवो में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण पुलिस ने जब्त की 300 क्रिप्टो माइनिंग मशीनें

क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज बढ़ने से कोसोवो के पावर ग्रिड्स पर लोड अधिक हो गया है

ख़ास बातें
  • कोसोवो ने पिछले सप्ताह क्रिप्टो माइनिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी थी
  • क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज से पॉल्यूशन में भी बढ़ोतरी हो रही है
  • चीन ने इसी कारण से पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगा दी थी
विज्ञापन
यूरोप में मौजूद देश Kosovo में इलेक्ट्रिसिटी की कमी से निपटने के लिए पुलिस ने 300 से ज्यादा क्रिप्टो माइनिंग मशीनें जब्त की हैं। कोसोवो ने पिछले सप्ताह क्रिप्टो माइनिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरंसीज की माइनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले एडवांस्ड कंप्यूटर्स को लगातार प्लग इन रखना पड़ता है और इससे इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत होती है।

जब्त की गई मशीनों में से 272 Leposavic में मिली हैं जिससे इस क्षेत्र में क्रिप्टो माइनिंग अधिक होने का संकेत मिल रहा है। कोसोवो पुलिस के ट्विटर हैंडल पर क्रिप्टो माइनिंग को पकड़ने के लिए की गई रेड की पिक्चर्स पोस्ट की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का कोसोवो की इकोनॉमी मिनिस्टर Artane Rizvanolli ने समर्थन किया है। कोसोवो में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण पिछले महीने 60 दिन की इमरजेंसी घोषित की गई थी। इसके बाद क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज पर सख्ती की गई है। कोसोवा में अवैध तौर पर की जा रही क्रिप्टो माइनिंग में उस इलेक्ट्रिसिटी की खपत हो रही है जिसे लोगों को डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था। कोसोवो की जनसंख्या लगभग 20 लाख है और वहां इलेक्ट्रिसिटी की खपत को पूरा करने के लिए इसका जेनरेशन पर्याप्त नहीं है। 

Devdiscourse की रिपोर्ट के अनुसार, कोसोवो में कोल से चलने वाले दो पावर प्लांट हैं जिनकी इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन कैपेसिटी लगभग 900 MW की है। इसके अलावा डिमांड को पूरा करने के लिए 40 प्रतिशत से अधिक एनर्जी का इम्पोर्ट किया जाता है। क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज बढ़ने से कोसोवो के पावर ग्रिड्स पर लोड अधिक हो गया है। 

क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत से पॉल्यूशन में भी बढ़ोतरी हो रही है। चीन ने इसी कारण से पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगा दी थी। ईरान ने भी हाल ही में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज पर तीन महीने की रोक लगाई है। ईरान की अथॉरिटीज अवैध बिटकॉइन माइनिंग सेंटर्स पर नियंत्रण करेंगी, जो 600 मेगावॉट से अधिक इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल करते हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब ईरान की अथॉरिटीज ने अपने पावर ग्रिड पर प्रेशर के बड़े कारण के लिए बिटकॉइन माइनिंग को जिम्मेदार बताया है। पिछले वर्ष मई में भी ईरान ने इलेक्ट्रिसिटी की कमी होने पर बिटकॉइन माइनिंग पर चार महीने की रोक लगाई थी।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Kosovo, Crypto Mining, Etherium, Ban, Government, Iran
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »