Solana, Polygon जैसे ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को भी सपोर्ट देगा Opera का क्रिप्टो ब्राउजर

इसमें अब Solana, Polygon, StarkEx, Ronin, Celo, Nervos DAO, IXO और बिटकॉइन के लिए भी सपोर्ट दिया जाएगा

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 11:11 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स के पास इन ब्लॉकचेन नेटवर्क्स में dApps और सर्विसेज का एक्सेस होगा
  • क्रिप्टो ब्राउजर को जल्द ही iOS के लिए भी रिलीज किया जाएगा
  • क्रिप्टो से जुड़ी फर्में यूजर्स के लिए सर्विसेज को बढ़ा रही हैं

Opera का क्रिप्टो ब्राउजर PC और एंड्रॉयड पर उपलब्ध है

लोकप्रिय वेब ब्राउजर Opera के क्रिप्टो वॉलेट में आठ और ब्लॉकचेन नेटवर्क्स के लिए सपोर्ट को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। अभी इस ब्राउजर के बिल्ट-इन वॉलेट में Ether के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। इसमें अब Solana, Polygon, StarkEx, Ronin, Celo, Nervos DAO, IXO और बिटकॉइन के लिए भी सपोर्ट मिलेगा। इसका यह भी मतलब है कि Opera के यूजर्स के पास इन ब्लॉकचेन नेटवर्क्स में डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स (dApps) और सर्विसेज का एक्सेस होगा। Opera का क्रिप्टो ब्राउजर PC और एंड्रॉयड पर पहले से उपलब्ध है और इसे iOS के लिए भी रिलीज किया जाएगा। 

Opera की ओर से की गई ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, वेब ब्राउजर से जुड़ी एंटिटी पिछले कुछ वर्षों से ब्लॉकचेन में इनवेस्टमेंट करने वाली विभिन्न फर्मों के साथ पार्टनरशिप की कोशिश कर रही है। नॉर्वे की इस एंटिटी का कहना है कि PC पर एक्टिव इसके लाखों यूजर्स अब एक स्मॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट प्लेटफॉर्म के तौर पर Polygon का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे परफॉर्मेंस में सुधार होगा और इसकी बेस लेयर Ethereum की तुलना में गैस फीस कम होगी। इसके एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (मोबाइल), Jorgen Arnesen ने बताया, " Web 3 में चार वर्ष पहले हमारी शुरुआत के बाद से हम लोकप्रिय ब्लॉकचेन्स के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं जिससे क्रिप्टो के सेगमेंट को बढ़ाया जा सके।" उनका कहना था था कि Web 3 एक मुख्य वेब टेक्नोलॉजी बनने के रास्ते पर है और यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरिएंस देने की जरूरत है।

इस वर्ष की शुरुआत में Opera ने मोबाइल और डेस्कटॉप डिवाइसेज के लिए अपने नए क्रिप्टो ब्राउजर प्रोजेक्ट का पब्लिक बीटा वर्जन पेश किया था। यह एक स्टैंडअलोन ब्राउजर है जिसमें बिल्ट-इन dApp सपोर्ट और एक नॉन-कस्टोडियल क्रिप्टो वॉलेट शामिल है। ब्राउजर में एक क्रिप्टो कॉर्नर भी दिया गया है जहां क्रिप्टो, प्राइसेज, गैस फीस, इवेंट्स और मार्केट सेंटीमेंट की जानकारी मिलती है।  

क्रिप्टो में ट्रेडिंग करने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में बहुत सी फर्में अपना कारोबार शुरू कर रही हैं। हाल ही में अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंक Cowen ने एक क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स डिविजन बनाई है। Cowen Digital कही जाने वाली यह यूनिट इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करेगी। इसके साथ ही अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप के जरिए कस्टडी सॉल्यूशंस भी दिए जाएंगे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Opera, Crypto, Bitcoin, Polygon, Support, Blockchain, Browser
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.