Opera Neon: अब ब्राउजर आपके लिए खुद बनाएगा वेबसाइट और गेम, वो भी ऑफलाइन!

Opera ने बताया है कि Neon को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत या रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

Opera Neon: अब ब्राउजर आपके लिए खुद बनाएगा वेबसाइट और गेम, वो भी ऑफलाइन!

Photo Credit: Opera

Opera Neo AI Browser: फिलहाल वेटलिस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं इच्छुक यूजर्स

ख़ास बातें
  • Neon को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है
  • इसकी कीमत या रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है
  • इच्छुक यूजर्स इसके लिए वेटलिस्ट में रजिस्टर कर सकते हैं
विज्ञापन
Opera ने अपना नया ब्राउजर Opera Neon लॉन्च कर दिया है, जो सिर्फ वेब सर्फिंग का टूल नहीं बल्कि एक AI एजेंट की तरह काम करता है। कंपनी इसे "Agentic Browser" कह रही है, जो यूजर की तरफ से वेबसाइट डिजाइन करना, गेम बनाना, रिपोर्ट तैयार करना और यहां तक कि कोड लिखना भी खुद कर सकता है। खास बात ये है कि यह सब कुछ ब्राउजर के अंदर ही होता है और कुछ फीचर्स तो ऑफलाइन भी काम करते हैं।

Opera ने बताया है कि Neon को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत या रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। फिलहाल इच्छुक यूजर्स इसके लिए वेटलिस्ट में रजिस्टर कर सकते हैं। Neon का सबसे यूनिक फीचर है इसका ‘Browser Operator' नाम का AI एजेंट। कंपनी के मुताबिक ये एजेंट यूजर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग, फॉर्म भरना, ट्रैवल बुकिंग जैसी कई एक्टिविटी खुद हैंडल कर सकता है और यह सब ब्राउजर के अंदर ही, बिना किसी एक्सटर्नल टूल के होता है।

Neon ब्राउजर के साथ कंपनी ने चैटबॉट स्टाइल इंटरफेस भी दिया है। यूजर्स इस चैटबॉट को बोलकर या लिखकर निर्देश दे सकते हैं जैसे कि "मेरे लिए एक टू-डू लिस्ट बनाओ", "एक बेसिक पोर्टफोलियो वेबसाइट कोड करो", या "मुझे एक 2D गेम डिजाइन करके दो।" Opera का कहना है कि ये सारे टास्क Neon ब्राउजर खुद कंप्लीट करता है, वो भी बिना यूजर को अलग से किसी टूल या IDE पर जाने की जरूरत के।


इस नए ब्राउजर में लोकल प्रॉसेसिंग का ध्यान रखा गया है यानी यूजर की पर्सनल इंफॉर्मेशन ब्राउजर के बाहर शेयर नहीं होती। इसके अलावा, यह क्लाउड-बेस्ड AI सिस्टम के साथ भी काम करता है जिससे बड़े और डिटेल्ड टास्क भी हैंडल किए जा सकें।

Opera का ये मूव एक बड़े ट्रेंड की तरफ इशारा करता है, जहां ब्राउजर सिर्फ इंटरनेट ब्राउज करने का जरिया नहीं बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल असिस्टेंट बन रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »