जेंडर डायवर्सिटी पर NFT सीरीज रिलीज करेगी कोका कोला 

डिजिटल कलेक्टिबल्स की इस सीरीज को दक्षिण अफ्रीका के डिजाइनर Mnisi के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसमें कुल 136 पीस होंगे

जेंडर डायवर्सिटी पर NFT सीरीज रिलीज करेगी कोका कोला 

NFT में ब्लॉकचेन के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है

ख़ास बातें
  • प्रत्येक NFT में कोका कोला की बॉटल को दिखाया जाएगा
  • इन्हें Polygon (MATIC) क्रिप्टोकरेंसी में खरीदा जा सकता है
  • NFT में Web3 और मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचस्पी बढ़ रही है
विज्ञापन
ग्लोबल बेवरेज कंपनी कोका कोला ने जेंडर डायवर्सिटी से जुड़ी एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सीरीज को लॉन्च करने की घोषणा की है। डिजिटल कलेक्टिबल्स की इस सीरीज को दक्षिण अफ्रीका के डिजाइनर Mnisi के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसमें कुल 136 पीस होंगे। 

इस प्रोजेक्ट को ब्लॉकचेन Polygon से सपोर्ट मिल रहा है। इस सीरीज के प्रत्येक NFT में कोका कोला की बॉटल को दिखाया जाएगा जिस पर रेनबो जैसे कलर्स होंगे। इन NFT को सोशल मीडिया पर दिखाया गया है। इन्हें Polygon (MATIC) क्रिप्टोकरेंसी में खरीदा जा सकता है। Gadgets 360 के प्राइस ट्रैकर के अनुसार, प्रत्येक Polygon का प्राइस लगभग 0.50 डॉलर पर है। इस सीरीज की बिक्री से मिलने वाले फंड को Mnisi की ओर से चुनी गई एक LGBTQ+ चैरिटी OUT को डोनेशन में दिया जाएगा। 

कोका कोला इस वर्ष कारोबार में अपने 136वें वर्ष का जश्न मना रही है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "कोका कोला ने अपनी 136 वर्ष की मौजूदगी में कनेक्शन के मूमेंट्स के जरिए लोगों को जोड़ा है। हम कोका कोला की इस NFT सीरीज को रिलीज कर उत्साहित हैं। यह डिजिटल कलेक्टिबल्स की ऐसी सीरीज है जिससे कम्युनिटी के मेंबर्स के लिए विजिबिलिटी बढ़ेगी और वे आगे बढ़ेंगे।"

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में Web3 कम्युनिटी के साथ ही मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम को चलाने वाली Meta ने अपने ऑग्मेंटेड रिएलिटी प्लेटफॉर्म AR के इस्तेमाल से इंस्टाग्राम स्टोरीज पर NFT के डिस्प्ले की टेस्टिंग शुरू करने की तैयारी की है। पिछले महीने इंस्टाग्राम पर NFT डिस्प्ले के ऑप्शंस की शुरुआती टेस्टिंग के बाद Meta अब टेस्टिंग का दायरा बढ़ा रही है। इसकी योजना NFT डिस्प्ले को जल्द फेसबुक पर लाने की भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, NFT, Polygon, Blockchain, Price, Coca Cola, Purchase
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »