चीन के Guangdong में पकड़ा गया छिपा हुआ क्रिप्टो माइनिंग सेंटर

इस अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर से 190 क्रिप्टो माइनिंग यूनिट्स जब्त की गई हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 50 लाख चाइनीज येन (लगभग 6 करोड़ रुपये) है

चीन के Guangdong में पकड़ा गया छिपा हुआ क्रिप्टो माइनिंग सेंटर

चाइनीज सुप्रीम पीपल्स कोर्ट ने पिछले महीने वर्चुअल करंसी के जरिए फंड जुटाने पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिया था

ख़ास बातें
  • चीन में क्रिप्टो एक्टिविटीज को सजा वाले अपराध की कैटेगरी में रखा गया है
  • चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो एक्टिविटीज पर बंदिशें लगाई थी
  • क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है
विज्ञापन
चीन के गुआंगडोंग में स्थानीय अधिकारियों के क्रिप्टो एक्टिविटीज पर शिकंजा कसने के बाद पहला छिपा हुआ क्रिप्टो माइनिंग सेंटर पकड़ा गया है। चीन में क्रिप्टो एक्टिविटीज को कानूनी तौर पर सजा वाले अपराध की कैटेगरी में रखा गया है। चीन के कुछ हिस्सों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो गई है और अथॉरिटीज को शक है कि इसका कारण क्रिप्टो माइनिंग हो सकता है।

CryptoSlate की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर से 190 क्रिप्टो माइनिंग यूनिट्स जब्त की गई हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 50 लाख चाइनीज येन (लगभग 6 करोड़ रुपये) है। यह माइनिंग सेंटर 1,000 घंटों से अधिक से एक्टिव था और इस दौरान इसने 90,000 किलोवॉट से अधिक इलेक्ट्रिसिटी की खपत की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन रेंट पर देने वाली एक फर्म की आड़ में चलाया जा रहा था। चाइना सिक्योरिटीज न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा है, "पावर सप्लाई डिपार्टमेंट की मदद से इस माइन को पकड़ा गया है और माइनिंग एक्टिविटीज को तुरंत बंद करने के लिए कहा गया है।" चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो एक्टिविटीज पर बंदिशें लगाई थी। 

चाइनीज सुप्रीम पीपल्स कोर्ट ने पिछले महीने वर्चुअल करंसी के जरिए फंड जुटाने पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिया था और इस तरीके को गैर कानूनी करार दिया था। चीन की अथॉरिटीज छिपकर क्रिप्टो माइनिंग करने वालों को पकड़ रही हैं। इससे पहले जियांग शहर में एक छापे में अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर पकड़ा गया था और 916 माइनिंग डिवाइसेज को जब्त किया गया था। 

इस बारे में चाइना सिक्योरिटी न्यूज ने कहा है, "ये क्रिप्टो माइनर्स एनर्जी की अधिक खपत करते हैं और इस वजह से कार्बन एमिशन बढ़ता है। इनका इकोनॉमी में बहुत कम योगदान है।" कजाकस्तान जैसे कुछ अन्य देश भी एनर्जी के संकट के कारण अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर लगाम लगा रहे हैं। CoinShares की हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बिटकॉइन माइनिंग की लगभग 60 प्रतिशत एक्टिविटी के लिए फ्यूल से मिलने वाली इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल होता है और इसकी ग्लोबल कार्बन एमिशन में 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अमेरिका में भी क्रिप्टो माइनिंग से टेक्सस जैसे कुछ राज्यों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Mining, China, Energy, Court, Carbon emission
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »