'Gold से बेहतर विकल्प नहीं है Bitcoin'

उन्होंने कहा कि बैंक बिटकॉइन को एक रिजर्व एसेट के रूप में अपनाती नहीं हैं। इसके साथ प्राइवेसी और बैन जैसी कई समस्याएँ हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2022 21:26 IST
ख़ास बातें
  • 72 वर्षीय रे ने इंटरव्यू में कहा- डिजिटल एसेट्स के साथ कई समस्याएं हैं।
  • इनके ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया जा सकता है, इसलिए प्राइवेसी भी है समस्या।
  • वैकल्पिक मुद्रा के लिहाज से डिजिटल एसेट्स काफी जोखिम भरे हैं।

क्रिप्टोकरेंसी की पिछले 10 वर्षों की परफॉर्मेंस ने निवेशकों को किया है प्रभावित

ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स (Bridgewater Associates) के फाउंडर Ray Dalio ने बिटकॉइन (Bitcoin) को सोने (Gold) की तुलना में कमतर आंकते हैं। रे डेलियो ने हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल एसेट्स की क्षमता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो डिजिटल एसेट जैसे, बिटकॉइन की पिछले 10 वर्षों की परफॉर्मेंस से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। 

Economic Times को दिए एक इंटरव्यू में रे ने कहा कि बिटकॉइन की सीमित सप्लाई इसे इन्फ्लेशन से बचाव के लिए वैश्विक रूप से मान्य एसेट जैसे, गोल्ड के समान खड़ा करता है। लेकिन, उन्होंने ये भी कहा कि बैंक बिटकॉइन को एक रिजर्व एसेट के रूप में अपनाती नहीं हैं। इसके लिए प्राइवेसी और बैन जैसी कई समस्याएँ हैं। 

72 वर्षीय रे ने इंटरव्यू में कहा, "डिजिटल एसेट्स के साथ कई समस्याएं हैं। इनके ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया जा सकता है इसलिए प्राइवेसी भी इनके साथ एक समस्या है। इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है, शट डाउन किया जा सकता है या गैर कानूनी भी घोषित किया जा सकता है। इसलिए वैकल्पिक मुद्रा के लिहाज से ये काफी जोखिम भरे हैं। मुझे नहीं लगता कि सेंट्रल बैंक इन्हें रिजर्व के रूप में रख सकती है।"

Ray Dalio मानते हैं कि निवेशकों के पास बिटकॉइन जैसे डिजिटल एसेट होने चाहिएं, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सोना इससे कहीं ज्यादा बेहतर साबित होता है। रे ने कहा कि बिटकॉइन की कुल मार्केट वैल्यू माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से कम है, जो इसे मनी स्टोरेज के लिए सोने की तुलना में कम आकर्षक बनाता है। डेलियो ने क्रिप्टोकरेंसी की पिछले 10 सालों की जबरदस्त परफॉर्मेंस से भी इनकार नहीं किया। 
Advertisement

Bridgewater Associates के फाउंडर और अरबपति Ray Dalio मानते हैं कि ग्लोबल इकोनॉमी बदल रही है और निवेशकों के लिए यह अच्छा मौका है कि वे निवेश के लिए नए-नए मौके तलाशें और नए विकल्पों में निवेश करें। हर निवेशक के पास क्रिप्टो, गोल्ड और दूसरे पारंपरिक एसेट्स में निवेश होना चाहिए। यह उन्हें इनफ्लेशन के खिलाफ मजबूत बनाता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ray Dalio, Bitcoin, Gold, Cryptocurrency, Bridgewater Associates

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.