Blockchain.com फ्री दे रहा है 8.2 करोड़ डोमेन, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

यह फीचर पहले Apple यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे आगे जारी किया जाएगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 जून 2022 21:19 IST
ख़ास बातें
  • Unstoppable Domains द्वारा समर्थित है यह पहल
  • यह पेशकश पहले से ही लोकप्रिय Ethereum Name Service (ENS) को चुनौती देगी
  • इस तरह की सर्विस से पेचिदा वॉलेट एड्रेस बेहद सरल बन जाते हैं

यह फीचर पहले Apple यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे आगे जारी किया जाएगा

क्रिप्टो एक्सचेंज Blockchain.com ने 86 मिलियन '.blockchain' डोमेन नेम्स को मुफ्त में हासिल करने के लिए लिस्ट करने का फैसला लिया है। Unstoppable Domains द्वारा समर्थित, यह पहल यूजर्स को अपने .blockchain डोमेन को मुफ्त में हासिल करने का अवसर देगी, जो उनके संबंधित Blockchain.com वॉलेट से जुड़ा होगा। इसके साथ, क्रिप्टो एक्सचेंज यूजर्स को लंबे और जटिल वॉलेट एड्रेस याद रखने की जरूरत को खत्म करना चाहता है। यह पेशकश पहले से ही लोकप्रिय Ethereum Name Service (ENS) को भी चुनौती देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "bc1qw508d6qejxtdg4y5r3zarvary0c5xw7kv8f3t4 जैसे लंबे जटिल वॉलेट एड्रेस को कॉपी और पेस्ट करने के बजाय, आप आसानी से याद रखने वाले डोमेन जैसे john.blockchain में टाइप कर सकते हैं।"
Advertisement

ENS और अब .blockchain डोमेन जैसी सर्विस क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस को आसानी से पढ़ने लायक बनाती हैं।

इन सर्विस प्रोवाइडर्स को उम्मीद है कि आसान वॉलेट एड्रेस अधिक लोगों को क्रिप्टो वॉलेट बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Advertisement

कंपनी ने कहा, "याद रखने में आसान .ब्लॉकचैन डोमेन का उपयोग करके, आप अपने क्रिप्टो को गलत एड्रेस पर भेजे जाने की संभावना को कम करते हैं।"
Advertisement

.blockchain डोमेन नाम प्राप्त करने के इच्छुक लोग Blockchain.com वेबसाइट पर वेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

ब्लॉग में आगे लिखा है “अपने सभी लंबे जटिल वॉलेट एड्रेस को एक याद रखने में आसान डोमेन से बदलें। पारंपरिक डोमेन के विपरीत, आपको कभी भी रिन्यू करने की आवश्यकता नहीं होती है। एक बार दावा करें, हमेशा के लिए रखें।"
Advertisement

यह फीचर पहले Apple यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे आगे जारी किया जाएगा
Advertisement

Unstoppable Domains की वेबसाइट बताती है कि प्रत्येक डोमेन नेम एक NFT है, जिसे Polygon पर ढाला गया है। यह उन्हें एक दूसरे से अद्वितीय और विशिष्ट बनाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.