Bitcoin में मंदी का फायदा उठा रहे हैं Whale अकाउंट, खरीद डाले 6,770 बिटकॉइन

व्हेल ने 6,770 Bitcoin को, जिनकी वैल्यू 384.29 मिलियन डॉलर (लगभग 2,878.3 करोड़ रुपये) है, अपने खाते में जोड़ा है। यह तीसरी सबसे बड़ी बीटीसी व्हेल है और लगातार नौ दिनों से Bitcoin को हिस्सों में खरीद रही है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है।
  • बिटकॉइन व्हेल डिप में कर रहे हैं खरीदारी।
  • बिटकॉइन की कीमत वर्तमान में 43.08 लाख रुपये के आसपास चल रही है।

व्हेल अकाउंट्स में गिरती-उठती क्रिप्टो वैल्यू के दौरान तेजी से होते हैं ट्रांजैक्शन

Bitcoin में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है और व्हेल अकाउंट्स इसका पूरा फायदा लेते दिख रहे हैं। ऐसी ही एक व्हेल ने 6,770 बिटकॉइन को, जिनकी वैल्यू 384.29 मिलियन डॉलर (लगभग 2,878.3 करोड़ रुपये) है, अपने खाते में जोड़ा है। यह राशि दो हफ्ते से भी कम समय में जोड़ी गई है। यह व्हेल तीसरी सबसे बड़ी बीटीसी व्हेल है और लगातार नौ दिनों से बिटकॉइन को हिस्सों में खरीद रही है।

CryptoQuant के एनालिस्ट VentureFounder ने ट्विटर पर कमेंट भी किया। जिसमें कहा गया कि यह विशेष व्हेल बहुत एक्टिव लग रही है, जब भी तेजी से गिरावट या बढ़ोत्तरी होती है तो इसमें ट्रांजैक्शन देखा जा रहा है। मगर अब जब पिछले कई दिनों से बिटकॉइन में गिरावट बनी हुई है तो यह ऐसेट को इकट्ठा करने में लगी हुई है। 12 नवंबर से व्हेल ने लगातार नौ खरीदारी की हैं क्योंकि बिटकॉइन की कीमत गिर रही थी। पहला ट्रांजैक्शन 1,123 बिटकॉइन के लिए था जब बिटकॉइन की वैल्यू 64,000 डॉलर (लगभग 47.94 लाख रुपये) से अधिक थी। जबकि इसका आखिरी ट्रांजैक्शन 105 बिटकॉइन के लिए था जब ऐसेट की वैल्यू  57,900 डॉलर (लगभग 43.3 लाख रुपये) थी। 

Advertisement
VentureFounder के अनुसार, इस व्हेल के पास अब चार महीनों में अपना सबसे अधिक वॉलेट बैलेंस है, जब बिटकॉइन की कीमत लगभग 30,000 डॉलर (लगभग 22.46 लाख रुपये) थी।

क्रिप्टो एनालिटिक्स फर्म Santiment का दावा है कि बिटकॉइन व्हेल सामान्य रूप से डिप (गिरावट में खरीदारी) खरीद रही हैं। Twitter पर फर्म ने नोट किया कि 100 बिटकॉइन से 10,000 बिटकॉइन के बीच सक्रिय बिटकॉइन व्हेल एड्रेसेज ने पिछले सप्ताह की गिरती कीमतों के दौरान 59,000 बिटकॉइन जमा किए हैं। खबर लिखने के समय बिटकॉइन की कीमत 43.08 लाख रुपये के आसपास थी। 
Advertisement

Santiment का यह भी कहना है कि हालिया मंदी के बावजूद बिटकॉइन की सप्लाई एक्सचेंजों से कम हो रही है, जो बड़े पैमाने पर बिकवाली (sell off) के जोखिम को कम करती है। इसके अलावा सेंटिमेंट के वेटेड सेंटीमेंट ट्रैकर के अनुसार बिटकॉइन का फिलहाल का सोशल सेंटीमेंट पिछले सात हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर है। यानि कि बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के लिए उत्साह अभी निचले स्तर पर है। 

सेंटिमेंट का वेटेड सेंटीमेंट ट्रैकर क्रिप्टो ऐसेट के इर्द गिर्द पॉजिटिव और नेगेटिव कमेंट्स का एनालिसिस करता है। फर्म का कहना है कि जब सोशल सेंटीमेंट बहुत ज्यादा हो जाता है तो कीमतें बहुत ऊंची जाती हैं और जब यह बिल्कुल नीचे आ जाता है तो कीमतें भी बिल्कुल नीचे गिर जाती हैं।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Cryptocurrency News Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.