Bitcoin में मामूली गिरावट के बाद फिर हुआ सुधार! Ether, Cardano में लगातार बढ़त जारी

गुरूवार को 56 हजार डॉलर का आंकड़ा पार करने के बाद शुक्रवार को विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 41,67,663 रुपये (लगभग 55,500 डॉलर) पर ट्रेड कर रही थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2021 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin और SHIB दोनों की ही कीमतों में गिरावट आई।
  • इस बीच Polkadot ने दिन की शुरुआत 5.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ की।
  • डॉजकॉइन ने हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की थी।

कार्डानो ने 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ एक मजबूत शुरुआत की।

Bitcoin में लगभग पूरे सप्ताह उछाल देखने को मिला जिससे इसकी कीमत 25 प्रतिशत तक ऊपर चली गई। मगर 8 अक्टूबर, शुक्रवार को यह 2.84 प्रतिशत की मामूली गिरावट से नीचे आ गया। गुरूवार को 56 हजार डॉलर का आंकड़ा पार करने के बाद शुक्रवार को विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 41,67,663 रुपये (लगभग 55,500 डॉलर) पर ट्रेड कर रही थी। बिटकॉइन का यह तेज उछाल इसकी अब तक की सबसे ऊंची कीमत 65 हजार डॉलर की तरफ तेजी से बढ़ रहा था मगर शुक्रवार को अचानक ही इस पर ब्रेक लग गया। हालांकि इस क्रिप्टोकरेंसी की ऑवरऑल वैल्यू में लगातार बढ़ोत्तरी ही बनी हुई है। 

बिटकॉइन की कीमत लुढ़कने का दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर मिला जुला असर देखने को मिला। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में पिछले 24 घंटों में कुछ बदलाव देखने को मिला है। Gadgets360 के cryptocurrency price tracker के अनुसार Ether की कीमत लगातार ऊपर ही जा रही है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में शुक्रवार को 0.66 प्रतिशत की हल्की वृद्धि हुई। इसके बाद यह 2,77,246 रुपये (लगभग 3,715 डॉलर) पर ट्रेड कर रही थी। लगातार चौथे दिन ईथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ी इस क्रिप्टोकरेंसी में ग्रीन कलर दिखाई दिया। 

मीम पर बनी क्रिप्टोकरेंसी जैसे कि Dogecoin और SHIB दोनों की ही कीमतों में गिरावट आई। डॉजकॉइन ने हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की थी। मगर शुक्रवार को इसकी कीमत में 1.19 प्रतिशत की हल्की गिरावट देखी गई। उसके बाद डॉजकॉइन की कीमत शुक्रवार को 18.89 रुपये (लगभग 0.24 डॉलर) पर चल रही है। वहीं इसके प्रतिद्वंदी Shiba Inu की कीमत गुरूवार को रोचक तरीके से 40 प्रतिशत से ज्यादा तक बढ़ गई। इसे एलन मस्क की पोस्ट का सपोर्ट भी मिला जिन्होंने अपने पालतू डॉग Floki की एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी। शुक्रवार को Shiba Inu की कीमत में 26.46 प्रतिशत की गिरावट आ गई। 

इस बीच Polkadot ने दिन की शुरुआत 5.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ की जो पॉपुलर altcoins में सबसे बड़ा लाभ था। वहीं Cardano ने भी 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ एक मजबूत शुरुआत की। दूसरी ओर Ripple, Tether और Litecoin सभी में गिरावट देखी गई।

बिटकॉइन के लिए शुक्रवार को आई मंदी कुछ ही समय के लिए हो सकती है क्योंकि स्विट्जरलैंड ने गुरुवार को इसके लिए एक अच्छी खबर जारी की थी। स्विस नेशनल रेलवे फर्म (एसएसबी) ने अब कस्टमर्स को अपनी रेलवे टिकट मशीनों पर बिटकॉइन खरीदने की परमिशन देने का फैसला किया है। यह एक ऐसी फीचर है जो शुरू में 1,000 टिकट मशीनों तक सीमित थी लेकिन अब एक बड़े रोलआउट के साथ चल रही है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  2. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  3. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  4. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  7. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  9. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  10. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.