Bitcoin 23 हजार डॉलर की ओर, Ether समेत ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस भी चमके, जानें क्रिप्‍टो मार्केट का ताजा हाल

CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य वर्तमान में सप्ताह-दर-दिन 9.1 फीसदी बढ़ गया है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 3.52 फीसदी की बढ़ोतरी
  • शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी देखा मुनाफा
  • बीते 24 घंटों में ईथर लगभग 7.8 फीसदी बढ़ गई है

ईथर की वैल्‍यू में पिछले मंगलवार की तुलना में 38.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

ओवरऑल क्रिप्‍टो मार्केट को आगे ले जाने में सोमवार को ऑल्‍टकॉइंस ने अहम भूमिका निभाई। आमतौर पर कम पॉपुलर क्रिप्‍टो असेट्स को ऑल्‍टकॉइंस (altcoin) के रूप में जाना जाता है। बात करें दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की तो वह 22 हजार डॉलर से भी ऊपर की ओर है। बीते 24 घंटों में बिटकॉइन ने 2.82 फीसदी की ग्रोथ देखी है और ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 21,800 डॉलर (लगभग 17.4 लाख रुपये) के करीब है। वहीं भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 22,369 डॉलर (लगभग 17.9 लाख रुपये) है, जो बीते 24 घंटों में 2.82 प्रतिशत अधिक है। कॉइनमार्केट कैप, कॉइनबेस और बिनेंस जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,792 डॉलर (लगभग 17.44 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य वर्तमान में सप्ताह-दर-दिन 9.1 फीसदी बढ़ गया है।

इस बीच, 19 सितंबर से लागू होने जा रहे ईथीरियम मर्ज की खबर सामने आने के बाद भी दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) का आगे बढ़ना जारी है। ईथीरियम मर्ज के बाद यह ब्‍लॉकचेन कार्बन न्‍यूट्रल होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,562 डॉलर (लगभग 1.25 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इस क्रिप्टो का मूल्य 1,510 डॉलर (लगभग 1.20 लाख रुपये) है और यह क्रिप्टोकरेंसी बीते 24 घंटों में लगभग 7.8 फीसदी ऊपर चली गई है। 
Advertisement

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, ईथर की वैल्‍यू में पिछले मंगलवार की तुलना में 38.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर भी मौजूदा वक्‍त में लगभग सभी जाने-माने altcoins की कीमतों में बढ़ोतरी दिखा रहा है। बात करें ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप की, तो उसमें 3.52 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। 
Advertisement

बीएनबी, सोलाना, पॉलीगॉन, स्टेलर, एवलांच, कार्डानो और चेनलिंक जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी ग्रीन चार्ट में नजर आ रही हैं, जबकि ट्रोन और एरनॉल्‍ड को मामूली नुकसान हुआ है। 
Advertisement

मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी मंगलवार को कीमतों में तेजी देखी है। पिछले 24 घंटों में लगभग 1.74 फीसदी की बढ़त के बाद डॉजकॉइन का मूल्य 0.06 डॉलर (लगभग 5.4 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000012 डॉलर (लगभग 0.000935 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 3.77 फीसदी अधिक है। क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में बीते कुछ दिनों से जारी गिरावट का दौर थमता दिख रहा है, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर फ‍िर से सख्‍त रुख दिखाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि आरबीआई डिजिटल करेंसी पर बैन चाहता है, लेकिन इसे लागू करने के लिए दुनिया के देशों के बीच सहयोग जरूरी है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.