Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस

बहुत से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को भी बिटकॉइन में गिरावट से बड़ा नुकसान हो सकता है। इनमें बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली अमेरिकी कंपनी Strategy (पहले MicroStrategy) भी शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 17:02 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था
  • इसके बाद से यह लगभग 40 प्रतिशत गिर चुका है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस भी काफी टूटा है

बहुत से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को भी बिटकॉइन में गिरावट से बड़ा नुकसान हो सकता है

मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार को बड़ी गिरावट थी। Bitcoin का प्राइस शुरुआती कारोबार में 75,000 डॉलर से नीचे चल गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई है। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह लगभग 40 प्रतिशत गिर चुका है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 77,730 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले यह गिरकर 74,683 डॉलर तक गया था। यह पिछले वर्ष अप्रैल के बाद से इसका सबसे निचला लेवल है। जनवरी में बिटकॉइन में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। पिछले चार महीनों से इसमें नुकसान है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस भी काफी टूटा है। यह 2,200 डॉलर के लेवल से नीचे चला गया था। हालांकि, इसमें कुछ रिकवरी हुई है और यह लगभग 2,279 डॉलर पर था। 

Advertisement

बिटकॉइन में गिरावट के पीछे डिमांड घटना और लिक्विडिटी की कमी प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में Donald Trump ने अमेरिका के प्रेसिजेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यभाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए थे। ट्रंप ने Bitcoin का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन किए थे। हालांकि, बाद में भारत और चीन सहित बहुत से देशों पर भारी टैरिफ लगाने की वजह से क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट हुई थी। इससे ट्रंप की फैमिली की वेल्थ पर भी बड़ा असर पड़ा था। 

बहुत से इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को भी बिटकॉइन में गिरावट से बड़ा नुकसान हो सकता है। इनमें बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली अमेरिकी कंपनी Strategy (पहले MicroStrategy) भी शामिल है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली  Strategy ने हाल ही में इस टोकन में काफी खरीदारी की है। Strategy ने 20 से 25 जनवरी के बीच 2,932 बिटकॉइन लगभग 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए 90,061 डॉलर प्रति Bitcoin का औसत प्राइस दिया गया है। इस कंपनी के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हो गए हैं। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट की आशंका से निपटना और डायवर्सिफाइ करना है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.