Bitcoin में लौटी तेजी, एक दिन में प्राइस 277 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी तेजी थी। इसका प्राइस 0.8 प्रतिशत बढ़कर 1,643 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Ether के प्राइस में 0.8 प्रतिशत की तेजी थी
  • Tether, Ripple, USD Coin, Solana के प्राइसेज घटे हैं
  • क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन 0.74 प्रतिशत बढ़ा है

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को लगभग 0.91 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 27,680 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 277 डॉलर बढ़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अक्टूबर में क्रिप्टो मार्केट में कंसॉलिडेशन हो सकता है और इससे लंबी अवधि के इनवेस्टर्स को मौके मिलेंगे। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी तेजी थी। इसका प्राइस 0.8 प्रतिशत बढ़कर 1,643 डॉलर पर था। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Cardano, Dogecoin, Polygon, Litecoin, Chainlink, Monero, Cronos और Bitcoin SV शामिल थी। Tether, Ripple, USD Coin, Solana, Tron और Polkadot के प्राइसेज घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन 0.74 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.09 लाख करोड़ डॉलर पर है। 

क्रिप्टो फर्म CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, " CoinDCX पर Avalanche का AVAX अच्छा प्रदर्शन करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज में सामिल है। इसमें पिछले एक दिन में आठ प्रतिशत की तेजी आई है।" CoinSwitch Markets Desk के सीनियर मैनेजर, Shubham Hudda ने कहा, "Polygon से Jayanti Kanani का बाहर निकलना एक महत्वपूर्ण डिवेलपमेंट है। उन्होंने एक नई यात्रा पर जाने का संकेत दिया है, जिसका मतलब एक नया वेंचर शुरू करना हो सकता है।" हाल ही में बैंकरप्ट FTX एक्सचेंज अपने 3.4 अरब डॉलर से अधिक के क्रिप्टो एसेट्स बेचने की कोर्ट से अनुमति मिली थी। इससे मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा प्राइसेज में पहले ही इसके असर को शामिल किया गया है। FTX के पास Solana में बड़ी होल्डिंग है लेकिन इनमें से अधिकतर स्टेक्ड है और बेचने के लिए उपलब्ध नहीं है। 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.