Bitcoin की स्पीड थमी, Ether में लगातार बढ़त जारी

Bitcoin की वैल्यू 64,000 डॉलर (लगभग 47.6 लाख रुपये) के ऊपर जाकर स्थिर हो गई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 09:41 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट ट्रैकर में सप्ताह की शुरुआत में लाल रंग का काफी बड़ा हिस्सा रहा।
  • Dogecoin और Shiba Inu दोनों ने सप्ताह की शुरुआत में गिरावट दर्ज की।
  • Litecoin, Ripple और Tron ने ली बढ़त।

Cardano, Tether और Polkadot में 1% से कम की मामूली गिरावट देखी गई।

Bitcoin की वैल्यू 64,000 डॉलर (लगभग 47.6 लाख रुपये) के निशान से ऊपर जाकर स्थिर हो गई है। पिछले हफ्ते दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद काफी नीचे आ गई और अब ऊपर बताई गई वैल्यू के पास आकर स्टेबल हो गई है। खबर लिखने के समय Bitcoin भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 71,073 डॉलर (लगभग 52.9 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था, जबकि CoinMarketCap और Binance जैसे वैश्विक एक्सचेंजों में BTC लगभग 65,823 डॉलर (लगभग 48.9 लाख रुपये) पर बना हुआ था। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत 1.71 प्रतिशत बढ़ गई है। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि चार सालों में क्रिप्टोकरेंसी का सबसे बड़ा नेटवर्क अपग्रेड Taproot भी एक दिन पहले हुआ है। उसके बाद भी इसकी कीमत में खासा उछाल नहीं देखा गया। 

इस बीच, पिछले मंगलवार को 4,840 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, Ether ने अपनी बढ़त लेना बंद नहीं किया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों में Ether में भले ही कुछ गिरावट आई है मगर इसमें हल्की फुल्की बढ़त भी साथ साथ होती रही है। खबर लिखने के समय Ether 5,100 डॉलर (लगभग 3.8 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था, जो इसके 24 घंटे के निचले स्तर से 1.59 प्रतिशत अधिक था।

Dogecoin और Shiba Inu दोनों ने सप्ताह की शुरुआत में गिरावट दर्ज की। पिछले सप्ताह के अंत में दोनों कॉइन्स में गिरावट देखी गई, लेकिन प्राइस चार्ट अभी तक किसी यू-टर्न का संकेत नहीं दे रहा है जिससे कि इनकी कीमतो में फिर से बढ़ोत्तरी की उम्मीद दिखे। जहां डॉजकॉइन 0.46 प्रतिशत ऊपर 0.28 डॉलर (लगभग 21.21 रुपये) पर कारोबार कर रहा था, शीबा इनु की कीमत पिछले 24 घंटों में 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.000053 डॉलर (लगभग 0.003927 रुपये) पर थी।

Bitcoin और Ether के अलावा, मार्केट ट्रैकर में सप्ताह की शुरुआत में लाल रंग का काफी बड़ा हिस्सा रहा। इनमें Cardano, Tether और Polkadot में 1% से कम की मामूली गिरावट देखी गई है। इस बीच, Litecoin, Ripple और Tron ने बढ़त लेने वाले कॉइन्स की लिस्ट में सबसे आगे का स्थान बनाए रखा। 

जहां एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) ने विश्व स्तर पर स्पीड पकड़ी है, इसी बीच भारत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें चर्चा के साथ कहा गया कि जो मार्केट रेगुलेटेड नहीं हैं उनको "मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग" का जरिया नहीं बनने दिया जा सकता।
Advertisement

बैठक के बाद सरकार ने प्रेस सूत्रों से कहा, "चूंकि यह मुद्दा अलग-अलग देशों की सीमाओं के साथ अलग अलग हो जाता है, इसलिए यह महसूस किया गया कि इसके लिए वैश्विक भागीदारी और सामूहिक रणनीतियों की भी आवश्यकता होगी।" इस बीच क्रिप्टो-रेगुलेशन को लेकर भारत सरकार ने इस मामले पर "प्रगतिशील" रहने और "आगे की ओर" कदम उठाने का वादा किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.