Bitcoin पेमेंट में 27% की गिरावट, Ether, Litecoin और Dash का इस्‍तेमाल बढ़ा

साल 2021 में क्रिप्टो पेमेंट प्रोसेसर BitPay पर बिटकॉइन से पेमेंट का प्रतिशत 65 फीसदी पर आ गया, जो 2020 में 92 फीसदी था।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 16:55 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो पेमेंट प्रोसेसर BitPay पर बिटकॉइन से पेमेंट 65% पर आ गया
  • 2021 में BitPay पर Ether से पेमेंट का प्रतिशत 15 फीसदी पहुंच गया
  • इसके बाद Litecoin और Dash को इस्‍तेमाल किया गया

Dogecoin और Shiba Inu जैसी मीम-कॉइन ने भी पहले के मुकाबले समर्थन हासिल किया है।

Photo Credit: Reuters

साल 2009 में बिटकॉइन (Bitcoin) की शुरुआत के बाद से अबतक लगभग 7,000 और क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च हो गई हैं। इसके बाद भी बिटकॉइन क्रिप्टो दुनिया का किंग बनी हुई है। हाल के दिनों में कुछ और क्रिप्टोकरेंसी भी पेमेंट के लिए पॉपुलर ऑप्‍शन के रूप में उभरी हैं। इन्‍हें ‘altcoins' कहा जाता है। Ether, Litecoin और Dash उन altcoins में से हैं, जो निवेशकों के बीच तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में क्रिप्टो पेमेंट प्रोसेसर BitPay पर बिटकॉइन से पेमेंट का प्रतिशत 65 फीसदी पर आ गया, जो 2020 में 92 फीसदी था। इस तरह एक साल में 27 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, 2021 में BitPay पर Ether से पेमेंट का प्रतिशत 15 फीसदी पहुंच गया। इसके बाद Litecoin और Dash को इस्‍तेमाल किया गया।

क्रिप्टो मार्केट के अस्थिर नेचर को देखते हुए बिजनेसेज ने Bitcoin जैसे बड़े क्रिप्टो को अन्‍य स्थिर कॉइंस के साथ रिप्‍लेस करना शुरू कर दिया है, खासतौर पर क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स के लिए। स्‍टेबलकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी की एक कैटिगरी है, जो कीमतों में स्थिरता देने की कोशिश करती है। 

वहीं, Dogecoin और Shiba Inu जैसी मीम-कॉइन ने भी पिछले साल के मुकाबले समर्थन हासिल किया है। टेस्ला और AMC थिएटर्स जैसी कंपनियों ने इन कॉइंस को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में शामिल किया है। 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की तरह ही क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट ने भी साल 2022 में बिटकॉइन को लेकर भविष्‍यवाणियां की हैं। 
Advertisement

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX की रिसर्च टीम ने हाल ही में बताया था कि रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स के बीच altcoins जगह बना रही हैं। इससे 2022 में हम बाकी डिजिटल असेट्स को भी बिटकॉइन को चुनौती देते हुए देख सकते हैं। 
Advertisement

एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि बिटकॉइन के निवेशक इस कॉइन को खर्च करने के बजाए जमा करने में अधिक दिलचस्‍पी रखते हैं। ऐसे में पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में altcoins का आगे बढ़ना स्‍वा‍भाविक लगता है। जाहिर तौर पर बिटकॉइन होल्‍डर्स आने वाले दिनों में अपने होल्डिंग्स पर बड़े रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं।

वैसे इस साल की शुरुआत बिटकॉइन के लिए बहुत अच्‍छी नहीं रही है। वर्तमान में, एक बिटकॉइन 45,395 डॉलर (लगभग 33.7 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। पिछले साल दूसरी छमाही में यह 68,000 डॉलर (करीब 50.5 लाख रुपये) के अपने हाई मार्क पर जा पहुंची थी। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.