बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट कर सकता है जापान का सबसे बड़ा पेंशन फंड

जापान के गवर्नमेंट पेंशन इनवेस्टमेंट फंड (GPIF) के पास लगभग 1.4 लाख करोड़ डॉलर के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट होने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 18:59 IST
ख़ास बातें
  • GPIF का मौजूदा इनवेस्टमेंट स्टॉक मार्केट और बॉन्ड्स जैसे एसेट्स में है
  • जापान की सरकार भी क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में दिख रही है
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रवैया सख्त बना हुआ है

पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने 73,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वाले इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ी है। जापान का सबसे बड़ा पेंशन फंड भी अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने के लिए बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहा है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने 73,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

जापान के गवर्नमेंट पेंशन इनवेस्टमेंट फंड (GPIF) के पास लगभग 1.4 लाख करोड़ डॉलर के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट होने का अनुमान है। स्पेन की इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म RankiaPro के अनुसार, पिछले दो वर्ष से GPIF दुनिया का सबसे बड़ा पेंशन फंड है। GPIF एक रिसर्च प्रोग्राम शुरू कर रहा है जिसमें इनवेस्टमेंट के अन्य संभावित जरियों की स्टडी की जाएगी। इनमें गोल्ड और बिटकॉइन शामिल हो सकते हैं। GPIF का मौजूदा इनवेस्टमेंट जापान और इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट और बॉन्ड्स जैसे एसेट्स में है। बिटकॉइन में इसकी दिलचस्पी का कारण इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता हो सकता है। जापान की सरकार भी क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में दिख रही है। इस वर्ष की शुरुआत में जापान की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Mercari ने कहा था कि वह जल्द ही बिटकॉइन में पेमेंट्स लेने की योजना बना रही है। 
Advertisement

पिछले वर्ष जापान में क्रिप्टो मार्केट तेजी से बढ़ा है। पिछले वर्ष के अंत में जापान के 50 लाख से अधिक नागरिकों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रवैया सख्त बना हुआ है। देश में इस सेक्टर के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। 

क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" हाल ही में अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद  क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Investment, Demand, Bitcoin, Market, Gold, Research, Value, Government, ETF, Profit

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.