सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने खरीदे 13,600 से ज्यादा Bitcoin, 1.25 अरब डॉलर की वैल्यू

Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Strategy ने पांच जनवरी से 11 जनवरी के बीच 13,627 बिटकॉइन खरीदे हैं
  • इसके साथ Strategy के पास कुल 6,87,410 बिटकॉइन हो गए हैं
  • कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की वैल्यू लगभग 62 अरब डॉलर की है

इसके बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है

क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) ने सबसे अधिक वैल्यू वाले क्रिप्टो टोकन Bitcoin में अपने इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है। इस अमेरिकी कंपनी ने बताया है कि उसनेे लगभग 1.25 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। 

US Securities and Exchange Commission को दी गई एक फाइलिंग में बताया गया है कि Strategy ने पांच जनवरी से 11 जनवरी के बीच 13,627 बिटकॉइन खरीदे हैं। Stocktwits की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इसके लिए फंड का इंतजाम Variable Rate Series A Perpetual Stretch Preferred stock की बिक्री के साथ ही कंपनी के शेयर की बिक्री से किया गया है। इसके साथ Strategy के पास कुल 6,87,410 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 51.8 अरब डॉलर के कुल प्राइस और प्रति बिटकॉइन 75,353 डॉलर की एवरेज कॉस्ट पर खरीदा गया है। 

Advertisement

Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट की आशंका से निपटना है। पिछले सप्ताह भी Strategy ने बताया था कि उसने 1,286 बिटकॉइन लगभग 11.6 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है। Strategy के पास मौजूद बिटकॉइन्स की मौजूदा वैल्यू लगभग 62 अरब डॉलर की है। 

पिछले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के कार्यभार संभालने के बाद बिटकॉइन का प्राइस तेजी से बढ़ा था।  हालांकि, पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन पर अमेरिका की ओर से भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद इस मार्केट में काफी गिरावट हुई है। ट्रंप को क्रिप्टो सेगमेंट का बड़ा समर्थक माना जाता है। हाल ही में ट्रंप की कंपनी Trump Media & Technology Group ने बताया था कि वह नया क्रिप्टो टोकन इश्यू करेगी। ब्लॉकचेन पर बेस्ड यह क्रिप्टो टोकन इसके शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। इस टोकन को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा यह टोकन Cronos ब्लॉकचेन पर ऑपरेट होगा। इसका डिजाइन शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड के लिए बनाया गया है और इसकी ट्रेडिंग नहीं की जा सकेगी। अमेरिका में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस में भी छूट दी गई है। इससे एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बड़ी रकम लगाई है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  5. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  6. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  7. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  8. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  9. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  10. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.