बिटकॉइन का प्राइस 33,900 डॉलर से पार, 16 महीने का हाई-लेवल 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.39 प्रतिशत घटकर 1,788 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 25 डॉलर की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 20:04 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था
  • Ether का प्राइस 1.39 प्रतिशत घटकर 1,788 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 16 महीने का हाई-लेवल बरकरार रखा है। इसका प्राइस लगभग 33,950 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 327 डॉलर बढ़ी है। क्रिप्टो मार्केट में Ether सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में गिरावट रही। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.39 प्रतिशत घटकर 1,788 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 25 डॉलर की गिरावट हुई है। इसके अलावा नुकसान वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Litecoin, Polygon, Polkadot, Stellar और Monero शामिल थी। हालांकि, Tether, USD Coin, Binance USD और Cronos के प्राइसेज में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट वैल्यूएशन 0.92 प्रतिशत घटकर लगभग 1.25 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का कारण BlackRock के स्पॉट Bitcoin ETF टिकर का Depository Trust & Clearing Corporation की वेबसाइट से अस्थायी तौर पर हटना हो सकता है। हालांकि, कुछ घंटे बाद इस टिकर को दोबारा बहाल कर दिया गया था। बिटकॉइन और Ether दोनों 50-डे और 200-डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से अधिक पर ट्रेड कर रहे हैं। बिटकॉइन में मजबूती दिख रही है। ETH को कुछ रेजिस्टेंस लेवल को पार करना होगा और इसके बाद इसमें तेजी आ सकती है।" 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई मजबूत वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस पर बैन लगाना चाहिए। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Purchase, Solana, ETF, Market, Bitcoin, Exchange, Surge, Resistance, Investors, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.