Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान

बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2026 19:11 IST
ख़ास बातें
  • पहली तिमाही में Strategy को लगभग 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है
  • इस नुकसान का बड़ा कारण बिटकॉइन के प्राइस में हुई भारी गिरावट है
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ी है

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं

क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिस्क में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy को इस वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस नुकसान का बड़ा कारण बिटकॉइन के प्राइस में हुई भारी गिरावट है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 81,120 डॉलर पर था। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में बिटकॉइन की खरीदारी की है। Strategy ने पहली तिमाही के रिजल्ट में लगभग 12.5 अरब डॉलर के नेट लॉस की जानकारी दी है। इसका बड़ा कारण पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन के प्राइस में हुई गिरावट है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हैं। 

Strategy के चेयरमैन और को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की बिक्री नहीं करने का फैसला किया था। पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में Strategy ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन लगभग 2.54 अरब डॉलर में खरीदे थे। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है। पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है। 

बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है। Saylor का मानना है कि लॉन्ग-टर्म में कैपिटल एलोकेशन के लिए यह एक अच्छा जरिया है। इसके अलावा करेंसी में उतार-चढ़ाव के खिलाफ यह एक हेज भी है। हालांकि, कंपनी के इस रवैये में बदलाव होने का संकेत दिख रहा है। बिटकॉइन की होल्डिंग पर हुए भारी नुकसान के बाद Strategy के CEO,  Phong Le ने कहा, "हम डॉलर को खरीदने या डेट को घटाने के लिए बिटकॉइन की बिक्री करने पर विचार कर सकते हैं।" उनका कहना था कि अगर कंपनी के लिए फायदेमंद होता है तो बिटकॉइन की बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम केवल यह नहीं कह सकते कि हम बिटकॉइन कभी नहीं बेचेंगे। हमें लंबी अवधि में बिटकॉइन प्रति शेयर को बढ़ाना होगा।" 


 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.