बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, 41,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.15 प्रतिशत घटकर लगभग 2,170 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में वीकेंड पर लगभग 1,857 डॉलर की गिरावट हुई है
  • अमेरिका के फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने पर तेजी लौट सकती है
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

पिछले सप्ताह के अंत में बिटकॉइन प्राइस 42,854 डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को गिरावट रही। मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 2.44 प्रतिशत घटकर लगभग 40,995 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन में वीकेंड पर लगभग 1,857 डॉलर की गिरावट हुई है। पिछले सप्ताह के अंत में इसका प्राइस 42,854 डॉलर पर था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.15 प्रतिशत घटकर लगभग 2,170 डॉलर पर था। इसका प्राइस वीकेंड पर 116 डॉलर कम हुआ है। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Polygon, Polkadot, Wrapped Bitcoin और Litecoin के प्राइसेज में भी गिरावट थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.22 प्रतिसत घटकर लगभग 1.55 लाख करोड़ डॉलर पर था। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने  Gadgets 360 को बताया, "पिछले सप्ताह की प्रॉफिट बुकिंग के बाद बिटकॉइन का प्राइस 40,000 डॉलर से अधिक पर है। अगर इस लेवल पर बायर्स कंट्रोल बरकरार रखते हैं तो यह 42,700 पर जा सकता है।" 

इस मार्केट में गिरावट पर क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral का कहना था, "हॉलिडे सीजन के निकट होने से ट्रेडिंग एक्टिविटी में कुछ कमी हो सकती है। इस कारण से क्रिप्टो मार्केट मौजूदा लेवल्स पर बरकरार रह सकता है। बिटकॉइन ETF को जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके बाद अगले वर्ष में तेजी आ सकती है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कटौती करने से भी मार्केट की रफ्तार बढ़ सकती है।" 

पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले 68,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  3. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  4. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  5. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  6. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  7. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  9. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  10. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.