बिटकॉइन में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी, 60,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

विवादों का सामना कर चुके अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump ने भी क्रिप्टो बिजनेस लॉन्च किया है। इससे भी क्रिप्टो मार्केट में दिलचस्पी बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 19:30 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 60,510 डॉलर का था
  • Ether, BNB और Tether के प्राइस भी 1.5 प्रतिशत तक बढ़े हैं
  • गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और XRP शामिल थे

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में प्रमुख दावेदार Donald Trump ने भी क्रिप्टो बिजनेस लॉन्च किया है

सबसे अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को तीन प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की FOMC मीटिंग से पहले क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। इस मीटिंग में इंटरेस्ट रेट को 0.50 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 60,510 डॉलर का था। 

Ether, BNB और Tether के प्राइस भी 1.5 प्रतिशत तक बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और XRP शामिल थे। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कटौती होने से मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ सकती है। पिछले चार वर्षों से फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट को नहीं घटाया है। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में प्रमुख दावेदार Donald Trump ने भी क्रिप्टो बिजनेस लॉन्च किया है। इससे भी क्रिप्टो मार्केट में दिलचस्पी बढ़ी है। 

आमतौर पर, प्रेसिडेंट पद के किसी उम्मीदवार के लिए चुनाव के निकट नया बिजनेस लॉन्च करना असामान्य होता है लेकिन ट्रंप की नजर 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले क्रिप्टो के समर्थकों को अपने पक्ष में करने पर है। हालांकि, ट्रंप ने पूर्व में क्रिप्टोकरेंसीज को एक स्कैम भी बताया था। इसके बाद प्रेसिडेंट के पद के लिए दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बनाने का भी वादा किया है। ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का भी संकेत दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में उनके परिवार ने भी इस क्रिप्टो प्रोजेक्ट का प्रचार किया है। 

भारत में अधिक टैक्स होने के बावजूद इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ रही है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर दुनिया में भारत की हाई रैकिंग है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की कुछ फर्मों के खिलाफ कड़े कदम भी उठाए हैं। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष जून से इस वर्ष जुलाई के बीच सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस एसेट्स का देश में इस्तेमाल बढ़ा है। देश में 2018 से क्रिप्टो सेगमेंट के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख रखा है। पिछले वर्ष के अंत में नियमों का पालन नहीं करने की वजह से नौ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.