Cardano फाउंडर चार्ल्स हॉकिंसन ने Bitcoin के लिए दिखाया सपोर्ट, कहा अभी और अधिक चमकेगा कॉइन!

कार्डानो के फाउंडर और इथेरियम के को-फाउंडर चार्ल्स हॉकिंसन ने कहा कि कई और देश सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को अपनाने में मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के नक्शे कदम पर चल सकते हैं।

Cardano फाउंडर चार्ल्स हॉकिंसन ने Bitcoin के लिए दिखाया सपोर्ट, कहा अभी और अधिक चमकेगा कॉइन!

सैन साल्वाडोर में एक Stabucks आउटलेट में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • हॉकिंसन बिटकॉइन फाउंडेशन की एजुकेशन कमिटी के फाउंडिंग चेयरमैन थे।
  • उन्होंने 2013 में क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च ग्रुप की स्थापना की थी।
  • अल सल्वाडोर बना बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने वाला दुनिया का पहला देश।
विज्ञापन
Bitcoin ने हाल ही में अल साल्वाडोर देश में लीगल टेंडर के रूप में अपना ऐतिहासिक डेब्यू किया है। इस क्रिप्टो लैंडमार्क के बाद, कार्डानो के फाउंडर और इथेरियम के को-फाउंडर चार्ल्स हॉकिंसन ने कहा कि कई और देश सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को अपनाने में मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के नक्शे कदम पर चल सकते हैं। उन्होंने पूरी क्रिप्टोकरेंसी कम्यूनिटी को बधाई देते हुए कहा कि अल सल्वाडोर का बिटकॉइन को अपनाना इस विश्वास को मजबूत करता है कि लोगों को अपने पैसे पर कंट्रोल रखना चाहिए। एक YouTube वीडियो में इस नई इंडस्ट्री और इसके साथ अपने स्वयं के जुड़ाव के बारे में विस्तार से बोलते हुए, हॉकिंसन ने कहा कि वह 2011 में "बहुत समय पहले" बिटकॉइन स्पेस में शामिल हुए थे और तब से इंडस्ट्री बहुत बढ़ गई है।

इस हफ्ते की शुरुआत में अल सल्वाडोर अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। हालाँकि, इस रोलआउट को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्लैटफ़ॉर्म में शामिल होने वाले लोगों की बड़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार को अधिक सर्वर जोड़ने और क्षमता बढ़ाने के लिए अपने क्रिप्टोकरेंसी ऐप Chivo को कुछ समय के लिए सस्पेंड करना पड़ा। यह नया सिस्टम धीरे धीरे स्थिर हो रहा है। 12 सितंबर तक, भारत में बिटकॉइन की कीमत 36.23 लाख रुपये थी।

चार्ल्स हॉकिंसन यह भी विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी क्रिप्टोकरेंसी को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि "25 वर्ष से कम आयु के अधिकांश लोगों की क्रिप्टोकरेंसी के लिए पॉजीटिव अप्रोच है, और उनमें से बहुत से उनको अपने पास रख भी रहे हैं अथवा ट्रेड कर रहे हैं। यही भविष्य है।”

हॉकिंसन बिटकॉइन फाउंडेशन की एजुकेशन कमिटी के फाउंडिंग चेयरमैन थे और उन्होंने 2013 में क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च ग्रुप की स्थापना की थी। वह वर्तमान में कार्डानो के रिसर्च, डिजाइन और डेवलेपमेंट को लीड कर रहे हैं। Cardano क्रिप्टोकरेंसी को 2017 में लॉन्च किया गया था। 7 सितम्बर को बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार करने के प्रस्ताव को कानूनी रूप से लागू करना था तो उस समय बिटकॉइन समेत लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इतना ही नहीं, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हर वस्तु उस रोज प्रभावित दिखाई दे रही थी।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »