बिटकॉइन में गिरावट जारी, 39,700 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 5.38 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस 2,213 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 17:04 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 39,650 डॉलर पर था
  • पिछले एक दिन में यह लगभग 170 डॉलर गिरा है
  • Chainlink, Polygon, Litecoin, Cardano और Ripple के प्राइसेज भी घटे हैं

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.92 प्रतिशत घटकर लगभग 1.55 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 1.06 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 39,650 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में यह लगभग 170 डॉलर गिरा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मार्केट में बिकवाली का दबाव है क्योंकि बिटकॉइन ETF से इनवेस्टमेंट करना आसान हो गया है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 5.38 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 2,213 डॉलर पर था। इसके अलावा Chainlink, Polygon, Litecoin, Cardano, Solana और Ripple के प्राइसेज भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.92 प्रतिशत घटकर लगभग 1.55 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "यूजर्स ने प्रॉफिट बुकिंग के लिए अपनी पोजिशंस लिक्विडेट की हैं और अगली तेजी के पूर्वानुमान के कारण नई पोजिशंस बनाई हैं। बिटकॉइन और Ether में काफी गिरावट आई है और इस वजह से क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी है। मार्केट में अगली तेजी अमेरिका में फेडरल रिजर्व के रेट कट की घोषणा के बाद आ सकती है।"  

पिछले वर्ष बिटकॉइन के जरिए पेमेंट लेने वाले वेंडर्स और कारोबारियों की संख्या में भी तेजी आई है। हालांकि, पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़ा कारण था। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से अधिक का था। पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। BTC Map ऐसे रीजंस की पहचान करता है जहां प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए खरीदार और मर्चेंट्स बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप में ऐसे रीजंस की संख्या अधिक है। इटली में बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या 1,000 से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका में लगभग 380 की थी। कई देशों में रेगुलेटरी चुनौतियां कम होने के साथ इन कारोबारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Exchange, Bitcoin, Market, Demand, Selling, Investors, ETF, Litecoin, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.