इस क्रिप्टो एक्सचेंज के यूज़र्स अचानक बने अरबपति, वेबसाइट ने कहा "गलती हो गई!"

CoinMarketCap पर टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में अचानक लोगों को सोरा (Sora) और हेक्स (Hex) कॉइन ने जगह बना ली।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 20:05 IST
ख़ास बातें
  • CoinMarket Cap की वेबसाइट ने अचानक दिखाई क्रिप्टो की गलत कीमतें
  • लोगों ने ट्विटर पर जमकर लिए मज़े
  • प्लेटफॉर्म ने ट्विटर के जरिए समस्या फिक्स होने की जानकारी दी

CoinMarket Cap एक ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज है

हैकिंग की खबरें आए दिन पढ़ने को मिलती है और इस बार एक हैकिंग की खबर ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भूचाल ला दिया है। दरअसल, एक अजीब घटना ने ने क्रिप्टोकुरेंसी वेबसाइट CoinMarketCap के फॉलोअर्स को परेशान कर दिया। घटना बीते मंगलवार, यानी 14 दिसंबर की है, जब दिन दिन ढलने के साथ, CoinMarketCap ने अचानक बिटकॉइन (Bitcoin), ईथर (Ether) और कई altcoins की गलत कीमतों को दिखाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर टॉप 10 क्रिप्टो कॉइन्स (Top 10 crypto coins) की लिस्ट में कई अनजान क्रिप्टोकरेंसी भी दिखाई देने लगी। बस फिर क्या था, मामला ट्विटर तक आ गया और इसके बाद यह एक ट्रेंडिंग विषय में बदल गया। लोगों ने इस घटना को लेकर CoinMarketCap की टांग खींची, तो कुछ ने वेबसाइट के हैक होने का अंदेशा भी जताया।

CoinMarket Cap वेबसाइट पर 14 दिसंबर की शाम अचानक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) $789,432,690,634 (लगभग 60,05,056 करोड़ रुपये) दिखाई देने लगी, जबकि ईथर की कीमत (Ether price) प्रति टोकन $38,884,629,258 (लगभग 2,95,787 करोड़ रुपये) के रूप में दिखाई दी।
Advertisement

CoinMarketCap पर टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में अचानक लोगों को सोरा (Sora) और हेक्स (Hex) कॉइन ने जगह बना ली।

इसके तुरंत बाद, CoinMarketCap के फॉलोअर्स ने ट्विटर पर "करोड़पति" बनने के मीम पोस्ट करने शुरू कर दिए। कई यूज़र्स ने वेबसाइट के हैक होने का अंदेशा भी लगाया। कल तक, ट्विटर पर #CoinMarketCap, #CoinMarketCapGlitch, और #CoinMarketCapHacked सहित कई अन्य हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे।
Advertisement
 

क्रिप्टो वेबसाइट ने ट्विटर पर स्थिति की सफाई इस तरह दी कि कई यूज़र्स को वो पची नहीं।
Advertisement

अब हटा दिए गए ट्वीट में, CoinMarketCap ने इस मुद्दे को स्वीकार भी किया था।

ट्वीट में लिखा गया (अनुवादित), "हमारी वेबसाइट में वर्तमान में कीमत को लेकर कुछ समस्याएं आ रही हैं। इंजीनियरिंग टीम [वेबसाइट] पर प्रदर्शित होने वाली गलत कीमतों की जानकारी से अवगत है। हम वर्तमान में जांच कर रहे हैं और अधिक जानकारी मिलने पर इस स्थिति को अपडेट करेंगे।"
Advertisement

हालांकि, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि पोस्ट को ट्विटर से क्यों हटाया गया।
Advertisement

इसके बाद, प्लेटफॉर्म ने यूज़र्स को सूचित किया कि समस्या को ठीक कर दिया गया है। हालांकि हैकिंग को लेकर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया गया।
 

इस बीच, क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं के बीच हैक हमले की आशंका दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

बता दें कि DarkWebLink पर उपलब्ध एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि 2020 में क्रिप्टोकरेंसी संबंधित जुर्म के जरिए $10.52 बिलियन (लगभग 79,194 करोड़ रुपये) उड़ाए जा चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.