Bitcoin बढ़कर पहुंचा 17 लाख डॉलर के करीब, लेकिन स्टेबल कॉइन्स लुढ़के

डॉजकॉइन की कीमत आज 2.5 प्रतिशत से नीचे आ गई

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमत आज 2.5 प्रतिशत से नीचे आ गई
  • 14 जुलाई को बिटकॉइन की ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ हुई
  • Ether के लिए भी आज का दिन अच्छा रहा

बिटकॉइन और ईथर के साथ ही कुछ दूसरे पॉपुलर कॉइन्स भी रहे जिनमें आज इजाफा देखा गया है।

गुरूवार का दिन Bitcoin निवेशकों के लिए थोड़ी राहत की खबर लेकर आया। आज यानि, 14 जुलाई को बिटकॉइन की ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ हुई। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस गुरूवार को ओपनिंग के समय भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर $20,993 (लगभग 16.70 लाख रुपये) था जो कि पिछले 24 घंटों में 2.33 प्रतिशत की बढ़त है। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन को इससे कहीं अधिक लाभ हुआ है। उदाहरण के लिए Binance और Coinbase जैसे ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में 4.20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस $20,286 (लगभग 16 लाख रुपये) रहा। बिटकॉइन की ऑवरऑल वैल्यू में पिछले 24 घंटों में 3.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो कि सुधार का संकेत देता है। 

Ether के लिए भी आज का दिन अच्छा रहा। इसकी कीमत में भी आज बढ़त देखने को मिली है। क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 2 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ हरे रंग में दिख रही थी। वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच के मुताबिक ईथर की कीमत $1,151 (लगभग रु. 91,800) पर चल रही है। 
Advertisement

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन और ईथर के साथ ही कुछ दूसरे पॉपुलर कॉइन्स भी रहे जिनमें आज इजाफा देखा गया है। उदाहरण के लिए Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana, Polkadot और Polygon की कीमत में आज इजाफा हुआ है। इसमें सबसे अधिक लाभ जिस टोकन को हुआ वह Polygon है जिसकी कीमत में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई है। इसके अलावा स्टेबल कॉइन्स आज लाल रंग में रंगे दिखे। Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबल कॉइन्स में आज गिरावट आई है। 

बात मीम क्रिप्टोकरेंसी की करें, तो Dogecoin की कीमत में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। डॉजकॉइन की कीमत आज 2.5 प्रतिशत से नीचे आ गई। खबर लिखे जाने के समय पर भारत में डॉजकॉइन की कीमत ₹4.76 पर चल रही थी। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी शिबा इनु में भी आज गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने के समय पर भारत में शिबा इनु की कीमत ₹ 0.000813 पर ट्रेड कर रही थी। इसकी कीमत में पिछले 24 घंटों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। CoinMarketCap डेटा के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो सेक्टर का कुल मार्केट कैप $897 बिलियन (लगभग 71,60,501 करोड़ रुपये) पर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.