Tesla का साथ मिलने से Dogecoin भागा, Bitcoin, Ether, Ripple के प्राइसेज में फिर गिरावट

गुरुवार को Bitcoin और Ether की कीमतों में गिरावट ने बाकी बाजार में भी असर डाला। Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि कुछ altcoins को छोड़कर, अन्य सभी के लिए डाउन रहा।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ether, Ripple, Cardano, Polygon की कीमतों में आई गिरावट
  • DOGE को Tesla द्वारा पेमेंट के रूप में ट्रायल की खबर से बढ़ा Dogecoin
  • Polkadot और Monero एकमात्र ऐसे कॉइन थे जिनकी कीमतों में बढ़ोतरी नज़र आई

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34.24 लाख रुपये है

Bitcoin और कई अन्य बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के लिए इस हफ्ते के बीते कुछ दिन अच्छे साबित हो ही रहे थे कि गुरुवार को अचानक निवेशकों का इरादा बदला और मार्केट अचानक से नीचे गिरना शुरू हो गया। कुछ दिनों की बढ़ोतरी के बाद, गुरुवार को बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) में 1.92 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, और खबर लिखते समय यह कॉइन $46,221 (लगभग 34.24 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में CoinSwitch Kuber पर 1.83 प्रतिशत की गिरावट है। इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) पिछले 24 घंटों में 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ $42,769 (लगभग 31.68 लाख रुपये) थी।

इथेरियम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी ईथर की वैल्यू में भी 2.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर इसकी कीमत (Ether price in India today) $3,544 (लगभग 2.63 लाख रुपये) है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर की ट्रेडिंग वैल्यू (Ether trading price) $3,277 (लगभग 2.43 लाख रुपये) थी। पिछले 24 घंटों में इस कॉइन में 2.05 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
Advertisement

गुरुवार को Bitcoin और Ether की कीमतों में गिरावट ने बाकी बाजार में भी असर डाला। Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि कुछ altcoins को छोड़कर, अन्य सभी के लिए डाउन रहा। Ripple, Cardano, Polygon, Uniswap, Chainlink, और Litecoin सभी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इस बीच, Polkadot और Monero एकमात्र ऐसे कॉइन थे जिनकी कीमतों में बढ़ोतरी नज़र आई।

हालांकि मीम कॉइन्स की कहानी कुछ और ही थी। गुरुवार को शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) 5.78 प्रतिशत की तेजी से गिरकर $0.000034 (लगभग 0.002511 रुपये) हो गई थी। वहीं, Dogecoin ने पिछले 24 घंटों में 8.22 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी, जो Tesla के पेमेंट ऑप्शन के रूप में DOGE ट्रायल की खबर की वजह से बढ़ती प्रतीत हुई।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.