Bitcoin, Ether में हल्के इजाफे के साथ क्रिप्टो मार्केट में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें लेटेस्ट अपडेट

मीम क्रिप्टोकरेंसी में सबसे पॉपुलर मीम कॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज हल्की गिरावट आई है।

Bitcoin, Ether में हल्के इजाफे के साथ क्रिप्टो मार्केट में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें लेटेस्ट अपडेट

बिटकॉइन की कीमत में आज हल्का इजाफा देखा गया है।

ख़ास बातें
  • Binance Coin, Cardano, Polkadot और Uniswap में दिखी मामूली बढ़त।
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज हल्की गिरावट आई है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी उतार चढ़ाव दिखाई दिया। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। लेकिन यह अस्थिरता मामूली है और ग्राउंड पर यह मजबूत बना हुआ है। आज बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) में हल्का इजाफा देखा गया है। खबर लिखने के समय तक CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बिटकॉइन की कीमत $41,600 (लगभग 32 लाख रुपये) पर थी। जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर इसकी कीमत $43,605 (लगभग 33.5 लाख रुपये) पर चल रही थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन का प्राइस $41,670 (लगभग 31.5 लाख रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटे में 0.73 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है।  

Ether की कीमत में भी अस्थिरता बनी हुई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज 0.65 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $3,243 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, इसकी ग्लोबल वैल्यू $3,096 (लगभग रु. 2.3 लाख) पर बनी हुई है जो कि 0.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि ईथर की ऑवरऑल वैल्यू में पिछले एक हफ्ते में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज हल्की गिरावट आई है। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 24 घंटों में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई है। Avalanche, Litecoin, Solana और Polygon की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज हुई है जबकि Binance Coin, Cardano, Polkadot और Uniswap में मामूली बढ़त हुई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो सबसे पॉपुलर मीम कॉइन्स Shiba Inu और Dogecoin, दोनों में ही आज हल्की गिरावट आई है। Dogecoin की कीमत वर्तमान में $0.15 (लगभग 11 रुपये) है जो कि पिछले 24 घंटों में 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद है। वहीं, डॉजकॉइन के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी शिबा इनु में भी आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में शिबा इनु की कीमत $0.000026 (लगभग रु. 0.002) है जो कि पिछले 24 घंटों में 0.55 प्रतिशत की गिरावट है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Ether

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »