Crypto मार्केट में आज फिर दिखा उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद संभले Bitcoin, Ether

मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें भी आज लाल रंग में ही दिखीं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की शुरुआत 1.52% की गिरावट के साथ हुई।
  • बिटकॉइन के ट्रेंड को ईथर भी फॉलो करता नजर आया।
  • Shiba Inu और Dogecoin दोनों में ही गिरावट देखी गई।
रूस और यूक्रेन के युद्ध (Russia Ukraine War) के चलते क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें भी उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अलग-अलग क्रिप्टो कॉइन्स की कीमतों में इसका मिला-जुला असर दिखा। जहां कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी (Popular cryptocurrency) के ट्रेड की शुरूआत गिरावट के साथ हुई तो कुछ डिजिटल टोकनों की कीमतों में इजाफा देखा गया। बात दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की करें तो इसकी ट्रेडिंग की शुरुआत 1.52%  की गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाद में इसमें 1.04 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। खबर लिखने के समय तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $40,836.23 (लगभग 30 लाख 65 हजार रुपये) थी। इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत (Global Price of Bitcoin) 0.07% की गिरावट के साथ $38,033 (लगभग 28.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। 

बिटकॉइन के ट्रेंड को ईथर भी फॉलो करता नजर आया। इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित ईथर की कीमत में 2.37 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। लेकिन बाद में इसकी कीमत में 0.77 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। मार्केट कैप के हिसाब ये दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। खबर लिखने के समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,878 (लगभग 2.16 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत (Global Price of Ether) $2,739 पर चल रही थी। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर अनुसार, आज अधिकतर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग में दिखाई दे रही हैं। Cardano, Solana, Ripple, Polkadot, Avalanche आदि सभी में गिरावट देखी गई है और खबर लिखने के समय तक इनमें से ज्यादार हरे रंग में आ चुकी थीं। Tether, USD Coin, Terra ऐसे टोकन रहे जिनमें मामूली बढ़त देखी गई। 

मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें भी आज लाल रंग में ही दिखीं। मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin दोनों में ही गिरावट देखी गई। Dogecoin में 2.42% गिरावट आई है और वर्तमान में भारत में डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin Price in India) 9.92 रुपये है। वहीं, Shiba Inu में 4.07 प्रतिशत की गिरावट आई और वर्तमान में भारत में शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu Price in India) 0.001907 रुपये है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  3. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.