Bitcoin, Ether में बढ़त का सिलसिला जारी, Tether, USD Coin में मामूली गिरावट

खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 30 लाख 20 हजार रुपये प्रति टोकन पर चल रही थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2022 16:11 IST
ख़ास बातें
  • लगभग सभी डिजिटल करेंसी में दर्ज हुई बढ़त।
  • भारत में डॉजकॉइन की कीमत 11.47 रुपये पर चल रही है।
  • भारत में शीबा इनु की कीमत 0.001723 रुपये पर चल रही है।
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए जनवरी का आखिरी वीकेंड फायदेमंद साबित हुआ है। शुक्रवार से ही लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में बढ़त देखी जा रही है। बिटकॉइन ने भी बढ़त का सिलसिला जारी रखते हुए 37,648.45 डॉलर (लगभग 28 लाख 23 हजार रुपये) पर ट्रेड शुरू किया। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) 30 लाख 20 हजार रुपये प्रति टोकन पर चल रही थी। बिटकॉइन की आज की कीमत (Bitcoin Price Today) में 1.66% की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले हफ्ते की बात करें तो वीकेंड पर लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन जनवरी के आखिरी सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। बिटकॉइन के अलावा ईथर समेत लगभग सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में इजाफा हुआ है। 

ईथर की कीमत (Ether Price Today) में आज बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 24 घंटे में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 4.57% की बढ़त हासिल की है। बिटकॉइन के समान, इथेरियम आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहा और शनिवार का ट्रेड भी इसने प्राइस में बढ़ोत्तरी के साथ शुरू किया। खबर लिखने के समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) 2,648 डॉलर (लगभग 2.04 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी वैल्यू 2,473 डॉलर (लगभग 1.90 लाख रुपये) के आसपास थी। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि अगर कुछ क्रिप्टोकरेंसी को छोड़ दें तो आज लगभग सभी डिजिटल करेंसी में ही बढ़त दर्ज हुई है। Tether, USD Coin, Terra और Binance USD को छोड़कर अन्य सभी क्रिप्टोकरेंसी क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट में हरे रंग में नजर आईं। हालांकि गिरावट दर्ज करने वालों में मामूली गिरावट ही हुई है। बढ़त पाने वाली कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो खबर लिखने तक भारत में Polkadot की कीमत 1,496.41 रुपये पर थी। Solana की कीमत ₹ 7,762 रुपये जबकि Binance Coin की कीमत 31,432 रुपये पर चल रही थी। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी सुधार हुआ है। खबर लिखे जाने तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत 11.47 रुपये पर थी। जबकि भारत में शीबा इनु की कीमत 0.001723 रुपये पर थी। शीबा इनु में 1.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, डॉजकॉइन की कीमत में 0.86 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.