Bitcoin, Ether के साथ कई क्रिप्टोकरेंसी की परफॉर्मेंस आज भी रही खराब, लेकिन इन कॉइन में दिखा उछाल

केवल टीथर (Tether), यूएसडी कॉइन (USD Coin) और सुशी स्वैप (ShushiSwap) अपने कीमतों में मामूली बदलाव के साथ थोड़ा अच्छा परफॉर्म करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin पिछले कई हफ्तों से गिरावट के दौर से गुजर रहा है
  • Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin भी लिस्ट में शामिल
  • Tether, USD Coin और ShushiSwap ने किया अच्छा परफॉर्म

Ether पिछले कुछ दिनों से $4,050 (लगभग 3 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कारोबार कर रहा है

कभी भारी नुकसान, तो कभी कम लाभ की अपनी एक कहानी रचते हुए, बिटकॉइन (Bitcoin) मंगलवार, 14 दिसंबर को अपनी वैल्यू में 3.43% की कुल गिरावट के साथ चल रहा है। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर, दुनिया की यह सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी (Most popular and oldest cryptocurrency) $50,553 (लगभग 38 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने तक, CoinMarketCap जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) लगभग $47,235 (लगभग 35 लाख रुपये) था।

पिछले कुछ हफ्तों से Bitcoin का प्रदर्शन तो खराब चल ही रहा है, लेकिन एक और बड़ी क्रिप्टो Ether भी खासा अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा है। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि बीते हफ्ते के अंत तक ईथर ने 5.42 प्रतिशत गिरावट दर्ज की थी, जिसके बाद यह कॉइन वर्तमान में भी $4,050 (लगभग 3 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कारोबार कर रहा है। 

कार्डानो (Cardano), रिपल (Ripple), पोलकाडॉट (Polkadot), डॉजकॉइन (Dogecoin) और शीबा इनु (Shiba Inu) ने भी उतार-चढ़ाव देखने वाली क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में अपना स्थान पाया है।

दूसरी ओर, केवल टीथर (Tether), यूएसडी कॉइन (USD Coin) और सुशी स्वैप (ShushiSwap) अपने कीमतों में मामूली बदलाव के साथ थोड़ा अच्छा परफॉर्म करते दिखाई दिए।

"क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट फर्म Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक एडुल पटेल (Edul Patel) ने Gadgets 360 को बताया, "बिटकॉइन और ईथर दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, अपने इनफ्लेक्शन पॉइन्ट के आसपास रहना जारी रखा। हालांकि, ईथर एक समय में $4000 (लगभग 3 लाख रुपये) के महत्वपूर्ण बिंदू से नीचे गिर गया था, बिटकॉइन काफी हद तक सीमित रहा।, क्रिप्टोक्यूरेंसी के इस इंडेक्स से पता चलता है कि बाजार में डर है, जिससे हम आने वाले कुछ दिनों में मार्केट के अस्थिर रहने की उम्मीद कर सकते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  3. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  4. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  5. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  6. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  8. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  9. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  10. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.