Bitcoin, Ether, Terra समेत पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी आज डाउन, TRON के प्राइस बढ़े

पिछले 24 घंटों में 1.93 प्रतिशत की गिरावट के बाद, मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin भी डाउन आए हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 मई 2022 19:59 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक Bitcoin की कीमत $36,004 (करीब 27.5 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,661 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • TRON और Monero एकमात्र ऐसे क्रिप्टो टोकन हैं, जिनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई

खबर लिखते समय तक Dogecoin की भारत में कीमत करीब 10 रुपये थी

शनिवार और रविवार के दौरान गिरावट के बाद बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin) में फिर से बड़ी गिरावट देखी गई है। बिटकॉइन गुरुवार की शुरुआत में CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंज्स में $40,000 (लगभग 30.5 लाख रुपये) के करीब पहुंच गया था। हालांकि, खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) जनवरी के बाद से सबसे कम पॉइन्ट पर है। पिछले 24 घंटों में, BTC की वैल्यू में 2.41 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है, जिसके साथ यह भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $36,004 (लगभग 27.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत $34,100 (लगभग 26 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, BTC की वैल्यू अब सप्ताह-दर-दिन 12.4 प्रतिशत गिर गई है।
Advertisement

Ether की कीमत भी बिटकॉइन की तरह ही गिरती नज़र आ रही है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत $2,661 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज में इस लोकप्रिय कॉइन की कीमत $2,491 (लगभग 1.9 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 2.54 प्रतिशत की गिरावट है।

CoinGecko डेटा से पता चलता है कि सप्ताह-दर-दिन के मामले में इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में भी 12.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Advertisement

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ - ज्यादातर पॉपुलर altcoins भी गिरे हैं। TRON और Monero एकमात्र ऐसे क्रिप्टो टोकन हैं, जिनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। जबकि UniswapCosmosAvalancheCardanoChainlinkPolygonTerra, और Solana सभी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement

पिछले 24 घंटों में 1.93 प्रतिशत की गिरावट के बाद, मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin भी डाउन आए हैं। डॉजकॉइन की कीमत जहां $0.13 (लगभग 10 रुपये) पर आ गई, वहीं शिबा इनु की वैल्यू $0.000019 (लगभग 0.0014 रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 4.77 प्रतिशत की गिरावट है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.