Bitcoin, Ether सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के प्राइसेज गिरे, ये हैं दो बड़े कारण

साल की अच्छी शुरुआत के बाद, पिछले 24 घंटों में इथेरियम पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी की कीमत (Ether price today) में 8.3% गिरावट दर्ज हुई।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ether, Dogecoin समेत कई बड़े क्रिप्टो कॉइन्स की कीमतें गिरी
  • Tether और USDC की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी
  • Tether और USDC के कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 32.1 लाख रुपये है

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में घटी दो बड़ी घटनाओं के चलते तीन महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर है। खबर लिखते समय, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन का मूल्य (Bitcoin value today) $43,168 (लगभग 32.1 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 7% से अधिक की गिरावट है। वहीं, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर, इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत लगभग 34.92 लाख रुपये थी, जो पिछले 24 घंटों में 6.17 प्रतिशत की गिरावट है।

बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट (Massive fall in Bitcoin price) तब आई, जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अपने फैसले को मार्च के मध्य तक टाल सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व नोटों की छपाई बंद करने जा रहा है और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और बढ़ती मुद्रास्फीति (इनफ्लेशन) को कंट्रोल में रखने के लिए उधार (लोन) लेना अधिक महंगा बना देगा। इस बीच, बिटकॉइन नेटवर्क की हैश गतिविधि का 18 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले देश कजाकिस्तान (Kazakhstan) में इंटरनेट शटडाउन हुआ है, जिससे BTC के हैश रेट में 13.4% की गिरावट दर्ज हुई है।
Advertisement

Bitcoin की तरह ही, मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर में भी काफी गिरावट देखी गई। साल की अच्छी शुरुआत के बाद, पिछले 24 घंटों में इथेरियम पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी की कीमत (Ether price today) में 8.3% गिरावट दर्ज हुई। खबर लिखते समय, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत $3,759 (लगभग 2.79 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर वैल्यू $3,446 (लगभग 2.56 लाख रुपये) पर थी।

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर दर्शाता है कि पिछले 24 घंटे मार्केट के सभी बड़े कॉइन्स के लिए खराब साबित हुए हैं। Ripple, Cardano, Polygon, Litecoin, Chainlink, और Polkadot सभी के कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि Tether और USDC की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

मीम कॉइन्स भी इस गिरावट से बच नहीं पाएं। डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) पिछले 24 घंटों में 6.86 प्रतिशत गिरकर 0.17 डॉलर (करीब 12.67 रुपये) हो गई। इस बीच, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) में भी 7.61% की गिरावट दर्ज की गई और खबर लिखे जाने तक, यह कॉइन $0.000032 (लगभग 0.002417 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। पिछले एक हफ्ते में SHIB की वैल्यू में 10.2% गिरावट आई है, जबकि DOGE में 6.9% गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement

CoinGecko के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में Bitcoin की वैल्यू भी 7% से अधिक गिरी है। हालांकि, इस क्रिप्टोकरेंसी ने साल-दर-साल 26% से अधिक की बढ़ोतरी देखी है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.