Bitcoin, Ether, Dogecoin की परफॉर्मेंस आज भी रही फ्लैट, Ripple के साथ इन कॉइन की बल्ले-बल्ले

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर दिखाता है कि कई बड़े कॉइन एक्सचेंज्स पर खराब परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ कॉइन ऐसे भी हैं, जिन्होंने नुक्सान की भरपाई चालू रखी है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 19:51 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार को बिटकॉइन की वैल्यू में 1.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी
  • पिछले 24 घंटों में Cardano, Polkadot, और Litecoin की वैल्यू में आई गिरावट
  • वहीं, Tether, Polygon, और Ripple ने किया अच्छा परफॉर्म

CoinSwith Kuber पर ईथर की कीमत (Ether Price) $4,214 (लगभग 3.21 लाख रुपये) थी

Bitcoin और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी ने गुरुवार, 16 दिसंबर को अच्छा बिजनेस किया। हालांकि, फिर भी दुनिया की सबसे पुरानी व लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की परफॉर्मेंस को बढ़ोतरी के बाद भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। गुरुवार को बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin Value) में 1.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद, पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) वापस 0.16% गिर गई। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) $50,695 (लगभग 38.64 लाख रुपये) थी, जबकि CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज ने बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin) 1.77% की गिरावट के साथ $47,913 (लगभग 36.52 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

CoinGecko के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में Bitcoin की वैल्यू में बहुत कम बदलाव देखा गया है, और BTC के चहेतों की तमाम कोशिशों के बावजूद बिटकॉइन $50,000 (लगभग 38.11 लाख रुपये) की लाइन को पार करने में असफल रहा।
Advertisement

Ether के साथ ही यही किस्सा रहा। इस हफ्ते दुनिया के दूसरे सबसे बड़ा कॉइन ने भी 4.4% की गिरावट देखी। हालांकि, गुरुवार को जबरदस्त 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद, पिछले 24 घंटों में इस कॉइन ने मात्र 0.86% की बढ़ोतरी देखी। खबर लिखते समय CoinSwith Kuber पर ईथर की कीमत (Ether Price) $4,214 (लगभग 3.21 लाख रुपये) थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज पर ईथर $3,978 (लगभग 3.03 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर दिखाता है कि कई बड़े कॉइन एक्सचेंज्स पर खराब परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ कॉइन ऐसे भी हैं, जिन्होंने नुक्सान की भरपाई चालू रखी है।
Advertisement

Cardano, Polkadot, Litecoin, और Uniswap की वैल्यू में जहां गिरावट आई है। वहीं, Tether, Polygon, और Ripple उन चुनिंदा कॉइन में से हैं, जिनकी कीमतों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बढ़तोरी हुई है।
Advertisement

Dogecoin इस हफ्ते की शुरुआत में एक मजबूत कॉइन के रूप में देखा गया, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसकी कीमत में काफी गिरवाट दर्ज हुई। DOGE की कीमत (Dogecoin price in India) वर्तमान में $0.18 (लगभग 14.29 रुपये) है, जबकि अन्य मीम कॉइन शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) में 3.24 प्रतिशत की गिरावट देखी और वर्तमान में यह $0.000033 (लगभग 0.002508 रुपये) पर ट्रेड हो रहा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.