21 हजार डॉलर के पार पहुंचा Bitcoin, जानें कैसा प्रदर्शन कर रही हैं बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन के मूल्य में 1.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी कीमत 21,500 डॉलर (लगभग 17.17 लाख रुपये) से नीचे है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC का मूल्य 21,465 डॉलर (लगभग 17.14 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 14:27 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन के मूल्य में 1.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है
  • ज्‍यादातर प्रमुख altcoins ने रविवार को बेहतर प्रदर्शन किया
  • डॉजकॉइन की कीमतों में गिरावट, लेकिन शीबा इनु को हुआ मुनाफा

CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य पिछले सोमवार की तुलना में वर्तमान में 11.7 फीसदी कम है।

बीते शुक्रवार को कीमतों में तेज गिरावट देखने के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट के लिए वीकेंड कुछ राहत भरा रहा। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन के मूल्य में 1.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी कीमत 21,500 डॉलर (लगभग 17.17 लाख रुपये) से नीचे है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC का मूल्य 21,465 डॉलर (लगभग 17.14 लाख रुपये) है। यह पिछले 24 घंटों में 1.21 फीसदी बढ़ा है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,489 डॉलर (करीब 17.16 लाख रुपये) है।

वहीं, CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य पिछले सोमवार की तुलना में वर्तमान में 11.7 फीसदी कम है। दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) का हाल भी कुछ ऐसा ही है। शुक्रवार और शनिवार को इसकी कीमतें काफी गिर गई थीं। अब हालात कुछ ठीक हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,603 डॉलर (लगभग 1.28 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इस क्रिप्टो का मूल्य 1,607 डॉलर (लगभग 1.28 लाख रुपये) है। पिछले 24 घंटों में इस क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमत 1.56 फीसदी बढ़ गई है।

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सोमवार के मुकाबले ईथर की कीमत भी 17 फीसदी नीचे चली गई है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर प्रमुख altcoins ने रविवार को बेहतर प्रदर्शन किया। ज्‍यादातर जाने-माने altcoins ने कीमतों में मुनाफा देखा। ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी रविवार और सोमवार की शुरुआत में 1.35 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 

पॉलीगॉन, पोलकाडॉट, यूनिस्वैप, कॉसमॉस, सोलाना, मोनेरो, कार्डानो, कॉसमॉस, एवलांच और BNB सभी की कीमतों में पिछले 24 घंटों में बढ़ोतरी देखी गई। मीम कॉइंस की बात करें, तो डॉजकॉइन ने थोड़ा नुकसान देखा, जबकि शीबा इनु को कीमतों में फायदा हुआ। पिछले 24 घंटों में 0.36 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य 0.06 डॉलर (लगभग 5.47 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000013 डॉलर (लगभग 0.001065 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 2.76 प्रतिशत अधिक है।
Advertisement

क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 से बातचीत में कहा कि ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट ने पिछले सप्ताह रोलर-कोस्टर राइड को एक्‍सपीरियंस किया। बिटकॉइन ने दो महीनों में पहली बार 25 हजार डॉलर (लगभग 19.96 लाख रुपये) के स्तर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। ई‍थर भी लंबे वक्‍त तक 2 हजार डॉलर के स्‍तर के ऊपर नहीं रह पाई। 
Advertisement
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrency, Bitcoin, Crypto, Ether, dogecoin, shiba inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.