हैकर्स का निशाना बनी Bitcoin ATM मैन्युफैक्चरर General Bytes

फर्म की ओर से की गई जांच में पता चला है कि हैकर्स ने इसके क्रिप्टो एप्लिकेशन सर्वर में सेंध लगाकर चोरी की है

हैकर्स का निशाना बनी Bitcoin ATM मैन्युफैक्चरर General Bytes

फर्म ने यह नहीं बताया है कि हैकर्स के इस अटैक में उसे कितना नुकसान हुआ है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो ATM की संख्या बढ़ी है
  • अमेरिका में क्रिप्टो ATM की सबसे अधिक संख्या है
  • कुछ देशों में क्रिप्टो ATM को बंद करने का आदेश भी दिया गया है
विज्ञापन
क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों पर हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। Bitcoin ATM बनाने वाली फर्म General Bytes भी एक हैक अटैक का शिकार बनी है। फर्म की ओर से की गई जांच में पता चला है कि हैकर्स ने इसके क्रिप्टो एप्लिकेशन सर्वर (CAS) में सेंध लगाकर फंड की चोरी की है। यह सर्वर ATM से बिटकॉइन की खरीद और बिक्री को प्रोसेस करता है। 

हैकर्स ने CAS का एक्सेस हासिल कर खुद को इसका एडमिन बताया था और इसके बाद मिले सभी बिटकॉइन को अपने वॉलेट्स में ट्रांसफर कर लिया था। चेक रिपब्लिक की इस फर्म के पास 120 से अधिक देशों में 8,000 से अधिक बिटकॉइन ATM होने का अनुमान है। इस फर्म ने हैक अटैक की पुष्टि की है और ATM यूजर्स को इसकी मशीनों का इस्तेमाल कुछ अवधि तक नहीं करने को कहा है। General Bytes ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इसके ATM पर यूक्रेन की मदद के लिए डोनेशन का फीचर शुरू करने की घोषणा के तीन दिन बाद इस अटैक का पता चला था।  

हालांकि, फर्म ने यह नहीं बताया है कि हैकर्स के इस अटैक में उसे कितना नुकसान हुआ है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस लगभग 21,292 डॉलर पर है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन ATM की संख्या बढ़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जून के पहले पखवाड़े में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लगभग 900 बिटकॉइन ATM इंस्टॉल किए गए थे। अमेरिका में इन ATM की सबसे अधिक संख्या है। अमेरिका में लगभग 33,400 क्रिप्टो ATM हैं। 

बिटकॉइन की खरीद और बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराने वाली इन ATM मशीनों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां निगरानी करती हैं। पिछले वर्ष अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने लोगों को विशेषतौर पर ऐसे क्रिप्टो ATM के इस्तेमाल से बचने की चेतावनी दी थी जो ट्रांजैक्शंस के गोपनीय होने का दावा करते हैं। क्रिप्टो ATM सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली प्रमुख फर्मों में General Bytes, Coinsource और Bitstop शामिल हैं। कुछ देशों में क्रिप्टो ATM की सर्विसेज को बंद करने का आदेश भी दिया गया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Bitcoin, Server, Value, America, Investigation, FBI
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »