Bitcoin निवेशक Michael Saylor अब नहीं रहेंगे MicroStrategy के सीईओ, जानें वजह

MicroStrategy में उनका काम अब बिटकॉइन खजाने को बढ़ाने की रणनीति को लेकर होगा, इसके साथ ही वे बिटकॉइन से जुड़ी दूसरी कई पहल पर भी काम करेंगे

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • माइकल की जगह अब कंपनी के टॉप एक्जिक्यूटिव Phong Le लेंगे
  • माइकल सेलर हमेशा ही कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाने के पक्ष में रहे हैं
  • Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं

Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं।

MicroStrategy के सीईओ Michael Saylor अब इस पद को छोड़ने जा रहे हैं। उनकी जगह अब कंपनी के टॉप एक्जिक्यूटिव Phong Le लेने जा रहे हैं। वहीं, माइकल अब एक पायदान नीचे जाते हुए एक्जिक्यूटिव चेयरमेन का भार संभालेंगे। सीईओ का पद अब Phong Le को सौंपा जा रहा है, जिसके लिए Phong Le काफी उत्साहित हैं। Phong Le 2020 से ही कंपनी के प्रेजिडेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं कि उनको कंपनी की बागडोर सौंपी जा रही है। 

Michael Saylor का इस बारे में मानना है कि कंपनी के सीईओ और चेयरमैन के रोल को अलग अलग बांटना कंपनी के लिए फायदेमंद होगा। इसके बाद कंपनी अपनी मुख्य रणनीति पर और ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाएगी। Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के साथ कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। Saylor याद करते हैं जब 2000 में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन ने उनकी कंपनी पर आरोप लगाया था और उन्हें एक दिन में 6 बिलियन डॉलर (लगभग 4.7 खरब रुपये) गंवाने पड़े थे। 

MicroStrategy में उनका काम अब बिटकॉइन खजाने को बढ़ाने की रणनीति को लेकर होगा, इसके साथ ही वे बिटकॉइन से जुड़ी दूसरी कई पहल पर भी काम करेंगे। कंपनी अगस्त 2020 में सुर्खियों में आ गई थी जब इसने बिटकॉइन को रिजर्व के रूप में अपनाया था। माइक्रोस्ट्रेट्जी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की सबसे बड़ी होल्डर है। जून में कंपनी ने 1 करोड़ डॉलर की कीमत के बिटकॉइन खरीदे थे। उस वक्त क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भयंकर मंदी का दौर चल रहा था। 

माइकल सेलर ने हमेशा ही कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाने के पक्ष में बात की है। जब पिछले दिनों बिटकॉइन की कीमत गिरावट के अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी थी, तब भी माइकल का कहना यही था कि लोगों को क्रिप्टो में विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि निवेश के लिए इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। इस बीच कंपनी का क्रिप्टो संबंधी नुकसान जून में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 80 अरब रुपये) पर पहुंच गया था। माइकल सेलर के सीईओ पद को छोड़ने की खबर के बाद कंपनी के शेयर कुछ ही घंटों में 2 प्रतिशत तक गिर गए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.