Elon Musk के साथ Twitter पर झगड़े के बाद Binance ने दूर की Dogecoin से जुड़ी परेशानी

Binance ने बताया कि दो सप्ताह की रुकावट के बाद विड्रॉल दोबारा शुरू हो गया है। इस रुकावट का कारण एक नेटवर्क अपग्रेड के बाद डेटाबेस में हुई समस्या थी

Elon Musk के साथ Twitter पर झगड़े के बाद Binance ने दूर की Dogecoin से जुड़ी परेशानी

Binance ने बताया कि दो सप्ताह की रुकावट के बाद विड्रॉल दोबारा शुरू हो गया है

ख़ास बातें
  • Binance ने Dogecoin वॉलेट को अपग्रेड करने की घोषणा भी की है
  • मीम टोकन Dogecoin की शुरुआत एक मजाक के तौर पर हुई थी
  • इस परेशानी का सामना करने वाला Binance अकेला एक्सचेंज था
विज्ञापन
क्रिप्टो कॉइन Dogecoin रखने वाले लोग Binance पर विड्रॉल में हो रही तकनीकी परेशानी से नाराज हैं। पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Dogecoin का विड्रॉल बंद था। इसे लेकर Tesla के हेड Elon Musk ने भी Twitter पर विरोध जताया था। हालांकि, Binance ने अब Dogecoin का विड्रॉल दोबारा बहाल कर दिया है। इसके साथ ही एक्सचेंज ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस परेशानी की जानकारी भी दी है। Binance ने Dogecoin वॉलेट को अपग्रेड करने की घोषणा भी की है।

Binance ने बताया कि दो सप्ताह की रुकावट के बाद विड्रॉल दोबारा शुरू हो गया है। इस रुकावट का कारण एक नेटवर्क अपग्रेड के बाद डेटाबेस में हुई समस्या थी। Binance ने कहा, "एक अपग्रेड के साथ शुरुआत हुई थी, जो एक समस्या बन गया जिसमें Binance पर Dogecoin का विड्रॉल नहीं हो पा रहा था। Binance, DOGE नेटवर्क और Dogecoin रखने वालों के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण था।"

एक्सचेंज ने Dogecoin से जुड़ी ट्रांजैक्शंस देखने के बाद बताया है कि इस मीम कॉइन के वॉलेट को अपडेट करने के दौरान बहुत से यूजर्स को पुरानी ट्रांजैक्शंस मिली थी। इस परेशानी का सामना करने वाला Binance अकेला एक्सचेंज था और इस वजह से यूजर्स की नाराजगी अधिक थी। 

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और Dogecoin के बड़े समर्थकों में शामिल Elon Musk ने इस परेशानी को लेकर ट्वीट किया था। Binance ने अपने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि एक्सचेंज सुरक्षित क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को सुनिश्चित करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ काम कर रहा है। 

Binance के इस परेशानी को दूर करने और Dogecoin का विड्रॉल बहाल करने की जानकारी देने के बाद इस टोकन के प्राइस में भी तेजी आई। यह पिछले एक दिन में 9 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 0.22 डॉलर पर था।

मीम टोकन Dogecoin की शुरुआत एक मजाक के तौर पर हुई थी लेकिन जल्द ही यह एक लोकप्रिय टोकन में तब्दील हो गया था। Elon Musk के Dogecoin से जुड़े ट्वीट करने के बाद इसके प्राइस में तेजी आई थी। इसके साथ ही इसे खरीदने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई थी। यह मार्केट कैप के लिहाज से 10 सबसे बड़े क्रिप्टो टोकन में शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Elon Musk, dogecoin, Tweet, Users
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »