बड़ी ट्रांजैक्शंस के साथ कम फीस में ट्रांसफर हो रहे Dogecoin

एक अज्ञात वॉलेट से 291,143,830 DOGE को Binance को भेजा गया है। इनकी कीमत 24,846,214 डॉलर की है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • इस सप्ताह की शुरुआत में लगभग 4 अरब Dogecoin ट्रांसफर किए गए थे
  • एक अज्ञात वॉलेट से 291,143,830 DOGE को Binance को भेजा गया है
  • पिछले एक दिन में लगभग 78 करोड़ DOGE ट्रांसफर हुए हैं

ट्रेडिंग ऐप Robinhood के पास इसके यूजर्स की ओर से 39,788,383,719 DOGE हैं

लोकप्रिय मीम कॉइन DOGE की बड़ी मात्रा को कई ट्रांजैक्शंस में ट्रांसफर किया गया है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को भी Dogecoin ट्रांसफर किए गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में लगभग 4 अरब Dogecoin ट्रांसफर किए गए थे। पिछले एक दिन में लगभग 78 करोड़  DOGE ट्रांसफर हुए हैं।

एक अज्ञात वॉलेट से 291,143,830 DOGE को Binance को भेजा गया है। इनकी कीमत 24,846,214 डॉलर की है। ट्रेडिंग ऐप Robinhood के पास इसके यूजर्स की ओर से 39,788,383,719 DOGE हैं। इनकी कीमत 3,377,516,529 डॉलर है। यह इस मीम कॉइन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई का लगभग 30 प्रतिशत है। Dogecoin का सपोर्ट करने वालों की कमी नहीं है। इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्‍ला के मालिक और अरबप‍ति एलन मस्‍क ने कई मंचों पर इसका सपोर्ट किया है। एक और अरबपति Mark Cuban ने भी इसके लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्‍होंने कार्डानो ADA टोकन से Dogecoin की तुलना की है। एक यूटयूब चैनल के साथ इंटरव्‍यू में उन्होंने कहा कि में Dogecoin में कार्डानो की तुलना में अधिक क्षमता है। 
Advertisement

उनका कहना था कि कार्डानो की तुलना में DOGE के पास अधिक एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि कार्डानो के लिए तब तक अवसर है, जब तक DOGE ऐप्‍लिकेशंस के लिए एक प्‍लेटफॉर्म नहीं बन जाता है। Dogecoin एक प्रकार से बिटकॉइन कोड की एक कॉपी है। वहीं, कार्डानो को एक्सपर्ट्स की एक टीम ने शुरू किया था। 

हालांकि, Cuban के बयान का कार्डानो की कम्‍युनिटी ने विरोध किया था। इसके जवाब में इस क्रिप्‍टोकरेंसी नेटवर्क के लिए जिम्‍मेदार कंपनी चार्ल्स हॉकिंसन ने एक GIF इस्‍तेमाल किया। इसमें दो लोगों को एक नकली समझौते में दिखाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब  ने Cuban कार्डानो की उपयोगिता पर सवाल उठाया है। पिछले साल उन्होंने ट्वीट किया था कि वह पॉपुलर प्रूफ-ऑफ-स्टेक ब्लॉकचेन के संभावित उपयोग के मामलों से अनजान थे। वह क्रिप्टोकरेंसी सेक्‍टर में इनोवेशंस की कमी से भी चिंतित हैं। उन्‍होंने कहा कि वास्तविक इनोवेशंस देखने के बजाए कॉपी-पेस्‍ट अधिक हैं। उन्होंने ऐसे उन निवेशकों को भी निशाने पर लिया था जो मेटावर्स में वुर्चअल लैंड खरीदते हैं। उन्‍होंने ऐसे लोगों को बेवकूफ बताया था। पिछले कुछ महीनों में हाल में मेटावर्स में वर्चुअल लैंड की सेल में कमी आई है।  \
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, meme coin, Exchange, Binance, Trading, Support, Elon Musk

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.