यूरोप में इस सांसद ने Bitcoin में ली अपनी सैलरी, ऐसा करने वाले बने पहले बेल्जियन सांसद

Beukelaer ने अपने ट्वीट में अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के मेयर Eric Adams को आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने उनको भी इस कदम के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 फरवरी 2022 21:10 IST
ख़ास बातें
  • बेल्जियम के ह्यूमेनिस्ट डेमोक्रेटिक सेंटर के नेता हैं क्रिस्टोफर।
  • राजनीतिक लोगों में क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने का चलन पकड़ रहा जोर।
  • यह ट्रेंड स्पोर्ट्स स्टार्स में भी हो चुका है पॉपुलर।

क्रिस्टोफर डी ब्यूकेलियर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी।

क्रिप्टोकरेंसी दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। इसका ताजा उदाहरण यूरोप के बेल्जियम में देखने को मिला है जहां पर एक सांसद ने अपनी सैलरी को क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट किया है। यहां ब्रुसेल्स में क्रिस्टोफर डी ब्यूकेलियर ने अपनी सैलरी को बिटकॉइन में कन्वर्ट किया है। इस सांसद को EUR 5,500 (लगभग 4.5 लाख रुपये) प्रति माह वेतन के रूप में मिलते हैं जिसको इन्होंने 0.17 बिटकॉइन में प्राप्त किया है। यूरोप में ऐसा करने वाले यह पहले सांसद बन गए हैं। यह खबर लिखने के समय ग्लोबल एक्सचेंज CoinMarketCap पर बिटकॉइन की कीमत 36,416 डॉलर (लगभग 27 लाख रुपये) पर चल रही थी। 

क्रिस्टोफर डी ब्यूकेलियर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट के जरिए इसके बारे में लिखा भी है। ट्वीट में उन्होंने कहा(हिंदी अनुवाद), "अमेरिका और एशिया में बड़ी संख्या में क्रिप्टो में निवेश किया जा रहा है। और यूरोप? क्या हम अब भी दस साल बाद जागेंगे और पाएंगे कि हमने ट्रेन मिस कर दी? सेंट्रलाइज्ड ट्रेड फाइनेंस दूर नहीं जा रहा है। इन दोनों संसारों को साथ आना होगा।" 

Advertisement
CoinTelegraph की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के ह्यूमेनिस्ट डेमोक्रेटिक सेंटर के नेता क्रिस्टोफर ने क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Bit4You के माध्यम से अपनी सैलरी को बिटकॉइन में एक्सचेंज किया। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सांसद ने क्रिप्टो संपत्ति के रूप में अपनी सैलरी लेने का फैसला किया हो। 

Beukelaer ने अपने ट्वीट में अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के मेयर Eric Adams को आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने उनको भी इस कदम के लिए प्रेरित किया। Eric Adams ने भी न्यूयॉर्क में क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सैलरी को बिटकॉइन में लेने का फैसला किया था। इससे पहले मायामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज ने भी बिटकॉइन पेमेंट्स को बढ़ावा देने की पहल की थी। इतना ही नहीं, पिछले साल सुआरेज ने कहा था कि मायामी अपने सरकारी कर्मचारियों बिटकॉइन में सैलरी देने पर विचार कर रहा था। इसी के साथ यह भी कहा गया था कि शहर के नागरिक टैक्स भी क्रिप्टोकरेंसी में भर सकेंगे। 
Advertisement

जहां एक ओर अब राजनीतिक लोगों में क्रिप्टो संपत्तियों में पेमेंट लेने का चलन जोर पकड़ रहा है वहीं, यह ट्रेंड स्पोर्ट्स स्टार्स में पहले ही काफी पॉपुलर हो चुका है। इसी महीने एनबीए प्लयेर क्ले थॉम्सन और एंड्रे इगुओडाला ने अपनी अगली सैलरी का कुछ हिस्सा बिटकॉइन टोकनों में लेने का फैसला किया था।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.