कीमतें बढ़तीं देख व्हेल ने Shiba Inu को किया कैश, एक हफ्ते के अंदर खरीदे 37 लाख करोड़ टोकन

क्रिप्टोकरेंसी अपने पैर तेजी से दुनिया के सभी हिस्सो में पसार रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • एक हफ्ते में दो बार हो चुके हैं शिबा इनु के लिए बड़े व्हेल ट्रांजैक्शन।
  • भारत में शिबा इनु की कीमत 0.001910 रुपये पर चल रही है।
  • अक्टूबर 2021 के उच्चतम स्तर से यह 72.13 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है।

CoinMarketCap के अनुसार वर्तमान में शिबा इनु का ग्लोबल प्राइस 0.00002462 डॉलर (लगभग 0.001885 रुपये) है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट धीरे धीरे मजबूती की ओर बढ़ रही है। कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती कीमतें इसका इशारा भी कर रही हैं। इसमें एक नाम मीम क्रिप्टोकरेंस शिबा इनु (Shiba Inu) का भी है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस डिजिटल करेंसी में पिछले एक हफ्ते में 11 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। इसी के चलते एक अनजाने व्हेल अकाउंट में शिबा इनु का बड़ा ट्रांजैक्शन सामने आया है। यह बताता है कि इस व्हेल अकाउंट ने 37 लाख करोड़ शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब SHIB के लिए इतना बड़ा ट्रांसफर देखा गया है। एक हफ्ते पहले भी इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक बड़ा ट्रांजैक्शन सामने आया था। 

Etherscan ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक, एक अनजाने व्हेल अकाउंट ने हाल ही में 2 खरब 58 करोड़ शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। इन टोकनों की कीमत 49 लाख डॉलर बताई जा रही है। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा बड़ा ट्रांजैक्शन इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए सामने आया है। पिछले एक हफ्ते में हुए दो ट्रांजैक्शन के बाद इस व्हेल में ट्रांसफर हुए शिबा इनु कॉइन्स की कुल संख्या 37 लाख करोड़ हो गई है। शिबा इनु को डॉजकॉइन का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है। पिछले एक हफ्ते से इसकी कीमतों में लगातार बढ़त जारी है। 18 मार्च को जहां शिबा इनु की कीमत (Shiab Inu Price) 0.001705 रुपये थी, वहीं 25 मार्च को यह 0.001878 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि आज इसकी कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखने जाने तक भारत में शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu Price in India) 0.001910 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
Advertisement

ईथरस्कैन के आंकड़े बताते हैं कि शिबा इनु पिछले एक हफ्ते में 11.19 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर चुका है। CoinMarketCap के अनुसार वर्तमान में शिबा इनु का ग्लोबल प्राइस 0.00002462 डॉलर (लगभग 0.001885 रुपये) है। पिछले साल इस क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। अक्टूबर 2021 में जब क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अपने उस समय के पीक पर थी, उस समय शिबा इनु 0.00008845 डॉलर के उच्चतम स्तर पर था। वर्तमान से तुलना करें तो यह अब उस उच्चतम स्तर से 72.13 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। 

क्रिप्टोकरेंसी अपने पैर तेजी से दुनिया के सभी हिस्सो में पसार रही है। इसका ताजा उदाहरण इजरायल के सबसे बड़े और सबसे पुराने बैंक Bank Leumi ने पेश किया है। Bank Leumi ने ब्लॉकचेन कंपनी पाक्सोस (Paxos) के साथ भागीदारी की है। इसके माध्यम से यह Bitcoin और Ethereum के लिए ट्रेडिंग सर्विसेज मुहैया करवाएगी। Bank Leumi इजरायल की सबसे बड़ी बैंक है जिसकी स्थापना आज से करीब 120 साल पहले हुई थी। इसका हैडक्वार्टर Tel Aviv-Yafo में है। अब यह संस्था क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.