अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी पेश करेगी नया क्रिप्टो टोकन

Trump Media & Technology Group के शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनके प्रत्येक शेयर के लिए एक टोकन दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2026 22:22 IST
ख़ास बातें
  • यह क्रिप्टो टोकन कंपनी के शेयरहोल्डर्स को दिया जाएगा
  • इसका डिजाइन शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड के लिए बनाया गया है
  • अमेरिका में ट्रंप ने क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए हैं

ट्रंप को क्रिप्टोकरेंसी का समर्थक माना जाता है

क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक माने जाने वाले अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी ने नया क्रिप्टो टोकन इश्यू करने की घोषणा की है। Trump Media & Technology Group ने बताया है कि ब्लॉकचेन पर बेस्ड यह क्रिप्टो टोकन इसके शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। 

कंपनी के शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनके प्रत्येक शेयर के लिए एक टोकन मिलेगा। इस टोकन को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। यह Cronos ब्लॉकचेन पर ऑपरेट होगा। इसका डिजाइन शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड के लिए बनाया गया है और इसकी ट्रेडिंग नहीं की जा सकेगी। इस टोकन से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को Trump Media & Technology Group के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट या बेनेफिट मिल सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social को भी Trump Media & Technology Group ऑपरेट करती है। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है। 

पिछले वर्ष ट्रंप की टीम ने कुछ मीम कॉइन इश्यू किए थे। इन टोकन्स में शुरुआत में तेजी आई थी लेकिन बाद में इनके प्राइस काफी गिरे थे और इन टोकन्स को खरीदने वालों को भारी नुकसान हुआ था। कुछ महीने पहले Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था।  Trump Media and Technology Group ने बताया था कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखे जाएंगे। पिछले वर्ष की शुरुआत में ट्रंप ने अमेरिका के प्रेसिजेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यभाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए थे। ट्रंप ने Bitcoin का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन किए थे। 

सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस में पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से गिरावट आने के बाद ट्रंप की फैमिली की वेल्थ लगभग एक अरब डॉलर घट गई थी। इसके अलावा ट्रंप के बेटे Eric Trump की बिटकॉइन माइनिंग से जुड़ी एक फर्म में हिस्सेदारी की वैल्यू भी लगभग आधी रह गई थी। अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 30 प्रतिशत गिरा है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.