American Express की  Metaverse और  NFT में उतरने की तैयारी

अमेरिकन एक्सप्रेस ने अभी तक मेटावर्क और NFT को लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा नहीं की है लेकिन इसके ट्रेडमार्क आवेदन का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर दिखा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने सात ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है
  • Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर कहा जा रहा है
  • अमेरिकन एक्सप्रेस को Web 3 का अप्रूवल मिलने में कई महीने लग सकते हैं

यह अमेरिकन एक्सप्रेस का Web 3 में संभावनाओं को तलाशने का कदम है

फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी American Express ने मेटावर्स और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट्स में उतरने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने सात ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। आवेदन में अमेरिकन एक्सप्रेस का लोगो शामिल है जिससे संकेत मिल रहा है कि इसे भी वर्चुअल तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। यह अमेरिकन एक्सप्रेस का Web 3 में संभावनाओं को तलाशने का कदम है। Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर कहा जा रहा है।

कंपनी का हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में है। इसने 9 मार्च को ट्रेडमार्क के लिए आवेदन दिया था। अमेरिकन एक्सप्रेस ने अभी तक मेटावर्क और NFT को लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा नहीं की है लेकिन इसके ट्रेडमार्क आवेदन का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर दिखा है। अमेरिकन ट्रेडमार्क अटॉर्नी Mike Kondoudis की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में पता चला है कि कंपनी ने यूजर्स को मेटावर्क और अन्य वर्चुअल तरीकों से इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस ट्रांजैक्शंस की सुविधा देने के लिए डाउनलोड किए जा सकने वाले कंप्यूटर ई-कॉमर्स सॉफ्टवेयर के लिए आवेदन किया है। 

इस कंपनी की शुरुआत 1850 में हुई थी। यह टेक्स्ट और ग्राफिक कंटेंट वाले NFT के बायर्स और सेलर्स के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस उपलब्ध कराने की भी योजना बना रही है। Decrypt की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की मेटावर्स से जुड़ी योजना में क्रेडिट कार्ड, ट्रैवल जैसी सर्विसेज के लिए सॉफ्टवेयर और एंटरटेनमेंट के लिए वर्चुअल एनवायरमेंट भी है। हाल के दिनों में इंटरनेशनल फाइनेंस इंडस्ट्री की कुछ बड़ी कंपनियों ने Web 3 में उतरने की योजना बनाई है।

इन कंपनियों में वीजा, JP Morgan और मास्टरकार्ड शामिल हैं। इन्होंने क्रिप्टो और मेटावर्स सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। एक अनुमान के अनुसार, 2024 तक मेटावर्स का मार्केट लगभग 800 अरब डॉलर (लगभग 59,58,719 करोड़ रुपये) पर पहुंच सकता है। पिछले वर्ष NFT की सेल्स लगभग 25 अरब डॉलर (लगभग 1,84,700 करोड़ रुपये) की थी। हालांकि, अमेरिकन एक्सप्रेस को Web 3 के लिए अप्रूवल का कई महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। अमेरिका का पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस एक आवेदन की समीक्षा करने में लगभग 10 महीने का समय लगाता है। फाइनेंस के अलावा एंटरटेनमेंट और कुछ अन्य इंडस्ट्रीज से जुड़ी कंपनियां भी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Trademark, Meta, NFT, Crypto, Users, American Express, Digital
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.