Amazon पर नहीं मिलेगा क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करने का ऑप्शन

कुछ वर्ष पहले तक क्रिप्टोकरेंसीज को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन अब यह एक एसेट क्लास के तौर पर उभर रही है

Amazon पर नहीं मिलेगा क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करने का ऑप्शन

बहुत सी कंपनियों ने पेमेंट के लिए वर्चुअल करेंसीज को स्वीकार करना शुरू किया है

ख़ास बातें
  • Amazon के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर NFT को बेचने की शुरुआत हो सकती है
  • पिछले वर्ष eBay ने कहा था कि वह क्रिप्टोकरेंसीज को स्वीकार कर सकती है
  • Amazon का भारत में रिलायंस के साथ विवाद चल रहा है
विज्ञापन
दुनिया की टॉप ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की अपने रिटेल बिजनेस के लिए पेमेंट के ऑप्शन के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी को जोड़ने की योजना नहीं है। हालांकि, Amazon के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) को बेचने की शुरुआत हो सकती है। कंपनी का कहना है कि NFT के बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

NFT एक प्रकार का डिजिटल एसेट है जो ब्लॉकचेन पर होता है। इसकी लोकप्रियता पिछले वर्ष काफी बढ़ी थी। आर्टवर्क्स से जुड़े कुछ NFT लाखों डॉलर में बिके हैं। CNBC को दिए इंटरव्यू में Amazon के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Andy Jassy ने कहा कि लंबी अवधि में क्रिप्टोकरेंसीज का बिजनेस और बड़ा होगा। हालांकि, Andy ने इसके साथ ही यह भी बताया कि उनके पास कोई बिटकॉइन नहीं है।  

बहुत सी कंपनियों ने पेमेंट के लिए वर्चुअल करेंसीज को स्वीकार करना शुरू किया है। कुछ वर्ष पहले तक क्रिप्टोकरेंसीज को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन अब यह एक एसेट क्लास के तौर पर उभर रही है। पिछले वर्ष eBay ने अपने प्लेटफॉर्म पर कार्ड्स, इमेज या वीडियो क्लिप्स जैसे डिजिटल कलेक्टिबल्स के लिए NFT की बिक्री शुरू की थी। इसके साथ ही eBay ने कहा था कि वह पेमेंट के ऑप्शन के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज को स्वीकार करने की संभावना तलाश रही है।

Amazon का भारत में फ्यूचर ग्रुप में निवेश और उसे खरीदने को लेकर रिलायंस के साथ विवाद चल रहा है। इससे जुड़ा मामला मामला अदालत में भी पहुंचा है। अब इन कंपनियों के बीच इंडियन प्रीमयर लीग (IPL) के टेलिकास्‍ट राइट्स को लेकर मुकाबला हो सकता है।  स्‍टार इंडिया ने 2022 तक IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स के लिए 16,348 करोड़ रुपये दिए थे। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स  के चैनलों और डिज्नी + हॉटस्टार पर हुआ था। पिछले सीजन में इस टूर्नामेंट की व्‍यूअरशिप 35 करोड़ दर्शकों तक पहुंच गई थी। Amazon और रिलायंस अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट में भी कॉम्पिटिटर्स हैं। Amazon के पास प्राइम वीडियो है और रिलायंस अपने JioTV है के साथ एंटरटेनमेंट सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा रिलायंस अपने ब्रॉडकास्टिंग जॉइंट वेंचर के लिए भी निवेशकों से लगभग 1.6 अरब डॉलर जुटाने को लेकर बातचीत कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: E commerce, Amazon, Crypto, NFT, Payment, Digital, Ebay

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »