पुर्तगाल में एक घर को 3 Bitcoin में खरीद कर रचा गया इतिहास

itcoin.com की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाली चैंबर ऑफ नोटरी के अध्यक्ष को भी लूप में रखा गया था।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 9 मई 2022 22:18 IST
ख़ास बातें
  • बिना कनवर्जन 3 Bitcoin में बेचा गया दो-बेडरूम वाला घर
  • खबर लिखते समय तक, एक बीटीसी की कीमत लगभग 26.85 लाख रुपये थी
  • यूरोपीय राष्ट्र ने वर्चुअल करेंसी में रियल एस्टेट डील को बना दिया है वैध

खबर लिखते समय तक, एक बीटीसी की कीमत लगभग 26.85 लाख रुपये थी

पुर्तगाल के ब्रागा जिले में एक दो-बेडरूम का घर यूरो में कनवर्ट किए बिना 3 Bitcoin में बेचा गया है। खरीदार ने सीधे BTC में भुगतान करके इस एसेट को खरीदा है। खबर लिखते समय तक, एक बीटीसी की कीमत लगभग 26.85 लाख रुपये थी। यह डील पुर्तगाल की पहली रियल एस्टेट सेल है, जो पूरी तरह से एक क्रिप्टोकरेंसी में फाइनेंस हुई है। इसके अलावा, बता दें कि हाल ही में यूरोपीय राष्ट्र द्वारा वर्चुअल करेंसी के साथ रियल एस्टेट डील्स को वैध बनाने का फैसला लिया गया था।

एक पुर्तगाली रियल एस्टेट एजेंसी Zome ने कानूनी फर्म Antas da Cunha Ecija और स्विट्जरलैंड की Crypto Vallery के भागीदारों की मदद से सेल को पूरा किया था।
Advertisement

Zome ने अपने Facebook पोस्ट में लिखा (अनुवादित) "यूरोप में क्रिप्टोकरेंसी वाले घर की सेल के लिए पहला सार्वजनिक कार्य आज ज़ोम की भागीदारी के साथ किया गया था। यह डीड एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, एक डिजिटल एसेट का फिजितल एसेट में ट्रांस्फर (एक घर) यूरो में किसी भी कनवर्जन के बिना।"

Bitcoin.com की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाली चैंबर ऑफ नोटरी के अध्यक्ष को भी लूप में रखा गया था।
Advertisement

इस घटना को Zome के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर कार्लोस सैंटोस, कानूनी इंटेलिजेंस फर्म Antas da Cunha ECIJA के पार्टनर Nuno da Silva Vieira और कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ लिस्बन के प्रोफेसर पाउलो कार्डसो डो अमरल (Paulo Cardoso do Amaral) ने भी पहली बार देखा था।
Advertisement

Bitcoin.com ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैंक ऑफ स्पेन के अनुसार, यूरोजोन में क्रिप्टो लेनदेन की मात्रा में पुर्तगाल की हिस्सेदारी सिंगल करेंसी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के भार से अधिक है।

यूरोपीय देश कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी के सपोर्ट में कदम उठा रहा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Cryptocurrency, cryptocurrency news in hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.