Bitcoin माइनिंग फर्म ने बंद हो रहे कोल प्लांट से मिलाया हाथ, पर्यावरण ने भुगता नतीजा

इसकी वजह से कार्बन उत्सर्जन में चौंकाने वाली बढ़ोतरी देखी गई।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • 115 मेगावॉट के कोयला प्‍लांट को साल 2018 में बंद होना था
  • बिटकॉइन (Bitcoin) माइनिंग कंपनी मैराथन (Marathon) ने उससे डील की
  • इसके तहत वह कोयला प्‍लांट की अकेली कस्‍टमर बन गई

प्‍लांट की वजह से साल 2021 की दूसरी तिमाही में लगभग 1 लाख 87 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्‍सर्जन हुआ।

क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग की वजह से पर्यावरण पर पड़ रहे असर ने दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ाई है। क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग में खर्च होने वाली बेतहाशा ऊर्जा की वजह से कई देशों में बिजली संकट बढ़ा है। अब इससे जुड़ी एक और खबर हैरान करने वाली है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अमेरिका के मोंटाना (Montana) में क्रिप्टो माइनर्स ने एक खत्‍म होते कोयला प्‍लांट को फ‍िर से शुरू होने में मदद की। इसकी वजह से कार्बन उत्सर्जन में चौंकाने वाली बढ़ोतरी देखी गई। 

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मोंटाना के दक्षिणी हिस्‍से में मौजूद 115 मेगावॉट के कोयला प्‍लांट को साल 2018 में बंद होना था, क्योंकि इसे अच्‍छा बिजनेस नहीं मिल रहा था। यह प्‍लांट लगभग बंद होने वाला था कि साल 2020 के आखिर में बिटकॉइन (Bitcoin) माइनिंग कंपनी मैराथन (Marathon) ने एक डील की। इसके तहत वह कोयला प्‍लांट की अकेली कस्‍टमर बन गई। 
Advertisement

मोंटाना पर्यावरण सूचना केंद्र के को-डायरेक्‍टर ऐनी हेजेज ने गार्जियन को बताया कि यह सब होता देखकर वह डर गए थे। इस कोयला प्‍लांट की वजह से साल 2021 की दूसरी तिमाही में लगभग 1 लाख 87 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्‍सर्जन हुआ। साल 2020 में इसी अ‍व‍धि के दौरान यह लगभग 5000 फीसदी ज्‍यादा है। इसी तरह तीसरी तिमाही में 2 लाख 6 हजार टन और कार्बन डाइऑक्साइड का उत्‍सर्जन हुआ। यह 905 फीसदी की बढ़ोतरी थी।

2021 में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पहली बार मोंटाना प्‍लांट के बारे में बताया था। वैसे, बिटकॉइन माइनिंग के लिए इतनी बिजली इस्‍तेमाल करना कोई अनोखी बात नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में बिटकॉइन माइनिंग में 159 देशों की जरूरत से भी ज्‍यादा बिजली इस्‍तेमाल हो रही थी। क्रिप्‍टो माइनिंग में खर्च होने वाली इतनी ज्‍यादा बिजली को देखते हुए इसी साल जनवरी में दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित कोसोवो (Kosovo) ने इस पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।
Advertisement

इन आंकड़ों के बावजूद बिटकॉइन समर्थक इसके पक्ष में खड़े नजर आते हैं। बिटकॉइन माइनिंग कंपनी मैराथन के चीफ एग्‍जीक्‍यूविट फ्रेड थिएल ने कहा कि इससे ज्‍यादा ऊर्जा का इस्‍तेमाल तो अमेरिका में वॉशिंग मशीन करती हैं।
Advertisement
उन्‍होंने गार्जियन से कहा कि कुछ लोग बिटकॉइन माइनिंग को बैड बॉय के रूप में बताना चाहते हैं, लेकिन दूसरे उद्योगों से तुलना करें, तो इसका कोई महत्‍व नहीं है।

बिटकॉइन माइनिंग करने वाली मैराथन के अपने तर्क हैं। वह भविष्‍य में खुद का विस्‍तार करने की योजना भी रखती है, जिसके बारे में कंपनी की वेबसाइट पर भी बताया गया है। जाहिर है कि इससे समस्‍या और ज्‍यादा बढ़ेगी। इससे उन कंपनियों के मनोबल पर असर पड़ता है, जो आने वाले वक्‍त में जीरो कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य लेकर चल रही हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.