11 ट्रांजैक्शंस में बर्न हुए 22.9 करोड़ Shiba Inu टोकन, तेजी से बढ़ रहा है रेट

प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर दिए गए बर्न ग्राफ से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में बर्न रेट 75% बढ़ा है। खबर लिखते समय तक, पिछले 24 घंटों में 127,016,986 SHIB टोकन बर्न किए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2022 09:09 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में SHIB बर्न रेट 75% बढ़ा है
  • 229 मिलियन से ज्यादा SHIB टोकन को 7 जून से 8 जून के बीच बर्न किया गया था
  • Travis Johnson की शॉप ने शनिवार को 56,000,000 SHIB टोकन को बर्न किया था

पिछले महीने के आखिर में 24 घंटों में बर्न किए गए थे 50 करोड़ SHIB टोकन

Shiba Inu का बर्न रेट तेजी से बढ़ रहा है। लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि मात्र 11 ट्रांजेक्शन में  229 मिलियन (22.9 करोड़) शिबा इनु टोकन्स को बर्न किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में टोकन के बर्न होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले, मई के आखिरी हफ्ते में भी 24 घंटे के अंदर 50 करोड़ SHIB टोकन बर्न किए गए थे। इन्हें ऐसे वॉलेट्स में लॉक कर दिया गया है जिन्हें डेड एंड वॉलेट (ऐसे वॉलेट जिनमें जाने के बाद टोकनों को दोबारा सर्कुलेशन में नहीं लाया जा सकता है) में शिफ्ट कर दिया गया था। बर्न किए गए नए टोकन के साथ भी यही किया गया है।

Shiba Inu की बर्निंग एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Shibburn ने जानकारी दी कि 229 मिलियन से ज्यादा SHIB टोकन को 7 जून से 8 जून के बीच बर्न किया गया था। इन टोकन को डेड एंड वॉलेट में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां से ये फिर कभी इस्तेमाल में नहीं आ सकते हैं। सटीक संख्या की बात करें, तो प्लेटफॉर्म का कहना है कि 24 घंटों के भीतर कुल 229,165,044 Shiba Inu टोकन को मूव किया गया था और ये टोकन 11 ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांस्फर किए गए हैं।
Advertisement
 

प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर दिए गए बर्न ग्राफ से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में बर्न रेट 75% बढ़ा है। खबर लिखते समय तक, पिछले 24 घंटों में 127,016,986 SHIB टोकन बर्न किए गए  हैं।

इससे अलग, बता दें कि मंगलवार को U.Today की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि गेम डेवलपर Travis Johnson की शॉप ने बीते शनिवार को 56,000,000 SHIB टोकन को बर्न किया था। इस प्रोजेक्ट ने अपने कुछ मुनाफे का इस्तेमाल अपने मोबाइल गेम में विज्ञापन बेचने और SHIB-ब्रांडेड मर्चेंडाइस और सामान बेचने से लेकर शीबा इनु को खरीदने के लिए करती है, जिसे बाद में हर रविवार को डेड-एंड वॉलेट में ले जाया जाता है।
Advertisement

इससे पहले, पिछले महीने के आखिर में भी 24 घंटों में शिबा इनु टोकन को भारी संख्या में बर्न किया गया था। इसमें लगभग 50 करोड़ शिबा इनु टोकनों की बर्निंग की गई थी। इन्हें डेड-एंड वॉलेट में लॉक किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, Shiba Inu Burn Portal, Cryptocurrency
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.