19 करोड़ से ज्‍यादा Shiba Inu टोकन फिर किए गए बर्न, आखिर माजरा क्‍या है?

कुछ घंटों के दौरान ही विभिन्‍न लेनदेनों के जरिए लाखों की तादाद में SHIB कॉइंस को डेड वॉलेट में भेजा गया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 11:22 IST
ख़ास बातें
  • यह क्रिप्‍टोकरेंसी फ‍िलहाल ढाई फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देख रही है
  • रेगुलर बर्न का मकसद भविष्‍य में क्रिप्‍टो प्राइस को बढ़ाना होता है
  • SHIB की मौजूदा कीमत 0.00001108 डॉलर पर बनी हुई है

शीबा इनु के ‘Gossip SHIB’ कम्‍युनिटी मेंबर का मानना है कि लंबे समय में कीमतों को बढ़ाने के लिए रेगुलर तौर पर इस तरह के बर्न की जरूरत होती है।

क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में छाई अनिश्चितता के बीच मीम कॉइंस के तौर पर पॉपुलर शीबा इनु (Shiba Inu) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। शीबा इनु के ‘बर्न रेट' में लगभग 231 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बताया जाता है कि शीबा इनु का एक हिस्‍सा जिसमें 196,820,007 टोकन थे, बीते 24 घंटे में नष्‍ट कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 25 ट्रांजैक्‍शंस किए गए हैं। यही नहीं, कुछ घंटों के दौरान ही विभिन्‍न लेनदेनों के जरिए लाखों की तादाद में SHIB कॉइंस को डेड वॉलेट में भेजा गया है। 

यह जानकारी शिबबर्न वेबसाइट की ओर से दी गई है। अपने ट्विटर अकाउंट से भी वेबसाइट ने इस बात को कन्‍फर्म किया है। हालांकि शीबा इनु के कम्‍युनिटी मेंबर इसे ज्‍यादा गंभीरता से नहीं ले रहे। उनका मानना है कि इस तरह के बर्न ए‍क निश्चित अंतराल पर होते रहते हैं। शीबा इनु के ‘Gossip SHIB' कम्‍युनिटी मेंबर का मानना है कि लंबे समय में शीबा इनु की कीमतों को बढ़ाने के लिए रेगुलर तौर पर इस तरह के बर्न की जरूरत होती है। 
Advertisement
 
बहरहाल यह क्रिप्‍टोकरेंसी फ‍िलहाल ढाई फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देख रही है। कॉइनमार्केट कैप के अनुसार, इसकी मौजूदा कीमत 0.00001108 डॉलर पर बनी हुई है। आने वाले दिनों में कई और घोषणाएं इस क्रिप्‍टोकरेंसी के आसपास देखने को मिल सकती हैं। इनमें SHI स्‍टेबलकॉइन सबसे महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट बताया जाता है। SHIB के प्रमुख डेवलपर श्योतोशी कुसामा कह चुके हैं कि इसे 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी यह भी है कि शिबेरियम (Shibarium) का बीटा फेज इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

आंकड़े जो भी कहते हों, लेकिन शीबा इनु पर निवेशक भरोसा जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। 2000 ETH व्‍हेल जिन असेट्स को सबसे ज्‍यादा खरीद रहे हैं, उनमें शीबा इनु टॉप 7 में शामिल है। अभी 8 जुलाई को ही एक ‘क्रिप्टो व्हेल' ने लगभग 250 बिलियन SHIB के चार बड़े ट्रांजैक्‍शन करते हुए 1 ट्रिलियन SHIB टोकन खरीदे और क्रिप्‍टो मार्केट में अपने निवेश से हैरान कर दिया। ट्रेडिंग वॉल्‍यूम के मामले में भी ETH व्‍हेल के बीच शीबा इनु टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.