एक हफ्ते में 130 करोड़ Shiba Inu बर्न, क्या कीमत पर पड़ेगा असर?

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, वर्तमान में Shiba Inu टोकन 0.000998 रुपये में ट्रेड हो रहा है। यदि 130 करोड़ शीबा इनु टोकन की वैल्यू वर्तमान कीमत के हिसाब से करीब 12 लाख रुपये होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2022 16:45 IST
ख़ास बातें
  • टोकन बर्निंग के लिए SHIB प्रोजेक्ट ने हाल ही में नया बर्न पोर्टल खोला था
  • SHIB प्रोजेक्ट ने Ryoshi Vision की मदद से शुरू किया है यह पोर्टल
  • Shopping.io शीबा इनु होल्डर्स को फ्री शिपिंग का फायदा भी दे रहा है

Shiba Inu बर्न पोर्टल को अप्रैल में शुरू किया गया था

Shiba Inu टोकन की बर्निंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन करोड़ों SHIB टोकन को बर्न किया जा रहा है। इस टोकन की बर्निंग के लिए SHIB प्रोजेक्ट ने Ryoshi Vision के साथ मिलकर Shiba Inu बर्न पोर्टल लॉन्च किया था, जिसके जरिए टोकन बर्न करने वाले होल्डर्स को रिवॉर्ड दिए जाने का वादा भी किया गया था। हालांकि, इसमें कम्युनिटी ने रिवॉर्ड मिलने में देरी की शिकायत भी की है। इसके बाद भी टोकन की बर्निंग में कमी नहीं आई है। बर्निंग एक्टिविटी पर नजर रखने वाले एक ट्रैकर का दावा है कि सात दिनों के भीतर 1.13 बिलियन (130 करोड़) SHIB टोकन बर्न किए गए हैं।

Shibburn ने रविवार को जानकारी दी कि शीबा इनु होल्डर्स द्वारा 130 करोड़ टोकन को बर्न कर दिया गया है। टोकन बर्निंग का मतलब यह है कि इन टोकन को मुख्य सर्कुलेटिंग सप्लाई से स्थाई रूप से बाहर कर दिया जाता है। बर्निंग का असर लंबे समय में टोकन की कीमत पर सकारात्मक असर के रूप में देखा जाता है। यदि आप सोच रहे हैं कि 130 करोड़ टोकन बहुत ज्यादा है, तो बता दें कि ये SHIB की 550 लाख करोड़ की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई का मात्र 0.0002% है। 
Advertisement
 

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, वर्तमान में Shiba Inu टोकन 0.000998 रुपये में ट्रेड हो रहा है। यदि 130 करोड़ शीबा इनु टोकन की वैल्यू वर्तमान कीमत के हिसाब से करीब 12 लाख रुपये होती है।

इससे पहले, 26 जुलाई को भी 24 घंटों में Shib Inu के 17.4 करोड़ से ज्यादा टोकन को बर्न किया गया था। इस तरह की बर्निंग पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हो रही है।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि Shopping.io शीबा इनु होल्डर्स को फ्री शिपिंग का मौका दे रहा है। इसके साथ ही उन्हें 2% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर दो हफ्ते के लिए वैध है। Shopping.io पर शॉपिंग करने वाले कस्टमर्स, जो शिबा इनु में पेमेंट करेंगे, उन्हें 2 प्रतिशत का खास डिस्काउंट दिया जाएगा और शिपिंग भी फ्री होगी। पेमेंट के लिए कंपनी CoinPayments नामक पॉपुलर पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करती है। 
Advertisement

Shopping.io को 2020 में लॉन्च किया गया था, जो कस्टमर्स को लगभग 200 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी में शॉपिंग करने की एक्सेस देती है। इसके कस्टमर्स बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, eBay, Walmart आदि से क्रिप्टो में पेमेंट करके शॉपिंग कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से वह सप्लाई चेन की क्षमता को बढ़ा सकती है। Shopping.io से शॉपिंग करने के लिए यूजर को प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट बनाकर स्वयं को रजिस्टर करवाना होता है। उसके बाद यूजर डैशबोर्ड पर जाकर विभिन्न कंपनियों के प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.