24 घंटे में 10 लाख करोड़ Baby Doge कॉइन का सफाया, कीमत में जबरदस्त उछाल

Baby Doge Coin की कुल मार्केट कैप वर्तमान में $189,970,465 (करीब 150 करोड़ रुपये) है।

24 घंटे में 10 लाख करोड़ Baby Doge कॉइन का सफाया, कीमत में जबरदस्त उछाल

Photo Credit: Twitter/ @BabyDogeCoin

BabyDoge की वर्तमान में भारत में कीमत 0.00000013 रुपये है

ख़ास बातें
  • कुल 10,418,636,106,169 टोकन को बर्न किया गया है
  • इन टोकन की कुल वैल्यू $17,743 (करीब 14 लाख रुपये) से ज्यादा थी
  • Baby Doge Coin की मार्केट कैप $189,970,465 (करीब 150 करोड़ रुपये) है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में अरबों Shiba Inu टोकन बर्न किए गए हैं, लेकिन फिर भी इस मीम-कॉइन की कीमत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि एक मीम कॉइन ऐसा भी है, जिसकी कीमत में बर्निंग का जबरदस्त असर पड़ा है और इसकी वैल्यू में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हम BabyDoge की बात कर रहे हैं। इस टोकन की बर्निंग एक्टिविटी पर नजर रखने वाले एक ट्विटर अकाउंट ने जानकारी दी है कि मात्र 24 घंटों में अरबों BabyDoge टोकन को डेड-एंड वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया है। 

Burn BabyDoge (@babydogeburn_) ने बीते मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी थी कि पिछले 24 घंटों में 10 लाख करोड़ से ज्यादा BabyDoge टोकन को बर्न कर दिया गया है। सटीक संख्या की बात करें, तो कुल 10,418,636,106,169 टोकन को बर्न किया गया है। इन्हें ऐसे वॉलेट में लॉक कर दिया गया है, जिन्हें डेड एंड वॉलेट (ऐसे वॉलेट जिनमें जाने के बाद टोकनों को दोबारा सर्कुलेशन में नहीं लाया जा सकता है) में शिफ्ट कर दिया गया है। ट्वीट के अनुसार, इस ट्रांस्फर के समय इन कुल टोकन की वैल्यू $17,743 (करीब 14 लाख रुपये) से ज्यादा थी।
 

CoinMarketCap के अनुसार, 27 जून को BabyDoge कॉइन 0.000000001658 डॉलर पर था, लेकिन 28 जून को बड़ी संख्या में हुई इस बर्निंग के बाद कॉइन 0.000000001824 डॉलर पर ट्रेड हो रहा था, जो बहुत बड़ी बढ़ोतरी है।

ट्वीट आगे बताता है कि अभी तक BabyDoge की कुल सप्लाई - 420 क्वॉड्रिलियन (4.2 लाख खरब) का करीब 47 प्रतिशत, यानी 196,123,244,745,404,192 बर्न कर दिया गया है।

Baby Doge Coin की कुल मार्केट कैप वर्तमान में $189,970,465 (करीब 150 करोड़ रुपये) है। CoinMarketCap के डेटा से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में इस टोकन के ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम $10,876,251 है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, BabyDoge, Baby Doge Coin
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »