ISRO की ऐतिहासिक उड़ान! जुलाई में चांद और सूरज दोनों पर भेज सकता है मिशन, जानें सभी डिटेल्‍स

ISRO : चंद्रयान 3 की बजट 615 करोड़ रुपये बताया जाता है, जबकि आदित्य एल 1 मिशन लगभग 378 करोड़ रुपये का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मई 2023 11:10 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 इसरो का तीसरा मून मिशन है
  • आदित्‍य मिशन सूर्य पर जाने वाला पहला इसरो मिशन होगा
  • दोनों मिशन जुलाई में लॉन्‍च हो सकते हैं

ISRO : आदित्य एल1 ‘इसरो’ के लिए ऐतिहासिक मिशन होगा। यह सूर्य पर भेजा जाने वाला भारत का पहला मिशन है।

Photo Credit: Nasa

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) बड़ी तैयारी में जुटा है। खबरों की मानें तो भारतीय स्‍पेस एजेंसी जुलाई में चांद और सूरज दोनों पर स्‍पेस मिशन लॉन्‍च कर सकती है। चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) और आदित्य L1 (Aditya L1) आगामी मिशन होंगे। चंद्रयान-3 इसरो का तीसरा मून मिशन है। मिशन के तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट को चांद की कक्षा में भेजा जाएगा। वहीं, आदित्य एल1 सूर्य पर भेजा जाने वाला भारत का पहला मिशन होगा। चंद्रयान 3 की बजट 615 करोड़ रुपये बताया जाता है, जबकि आदित्य एल 1 मिशन लगभग 378 करोड़ रुपये का है।

गौरतलब है कि सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 मिशन को लॉन्‍च किया गया था। उसका लैंडर ‘विक्रम' चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद चांद पर यान उतारने की भारत की पहली कोशिश नाकाम हो गई थी। पिछले साल इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रयान-3 मिशन तैयार है। यह चंद्रयान-2 की रेप्‍लिका नहीं है। यान की इंजीनियरिंग एकदम अलग है। हमने इसे बहुत मजबूत बनाया है, ताकि पहले जैसी परेशानियां सामने ना आएं। 

चंद्रयान 3 मिशन में भी एक लैंडर और एक रोवर होगा। ये चंद्रमा की सतह का विश्‍लेषण करेंगे। मिशन जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला है। दूसरी ओर, आदित्य एल1 ‘इसरो' के लिए ऐतिहासिक मिशन होगा। यह सूर्य पर भेजा जाने वाला भारत का पहला मिशन है। आदित्य एल1 एक कोरोनोग्राफी अंतरिक्ष यान (coronagraphy spacecraft) है जो सूर्य के पर्यावरण पर शोध करेगा। चंद्रयान 3 के बाद इसे लॉन्‍च किया जाएगा। यह मिशन सूर्य से निकलने वाले चुंबकीय तूफानों और पृथ्वी पर उनके प्रभावों को भी स्‍टडी करेगा। 

इसरो के गगनयान मिशन की भी काफी चर्चा हो रही है। इसके बारे में इसरो प्रमुख पहले ही कह चुके हैं कि इंसान को अंतरिक्ष में ले जाने से पहले 6 परीक्षण उड़ानें की जाएंगी। ‘गगनयान' मिशन की तैयारी ‘‘धीमी और स्थिर गति से चल रही है।'' मिशन की टेस्टिंग के दौरान यह भी परखा जाएगा कि इसरो के पास बुरे हालात में चालक दल को बचाने की क्षमता है या नहीं। साल 2024 के आखिर तक इसरो इंसान को अंतरिक्ष में भेज सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.