Chandrayaan-3 : 4.5 अरब साल पुराना है चांद, धरती पर 68 किलो की चीज चांद पर रह जाती है 11 किलो, जानें इसके दिलचस्‍प फैक्‍ट

Chandrayaan-3 : 4.5 अरब साल पुराना चांद उम्र में पृथ्‍वी के ही बराबर है। हालांकि इसका गुरुत्‍वाकर्षण पृथ्‍वी से बहुत कम है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • कल चांद पर लैंड करेगा भारत का चंद्रयान-3 मिशन
  • हम आपको बता रहे हैं चंद्रमा से जुड़े दिलचस्‍प फैक्‍ट
  • क्‍यों महत्‍वपूर्ण है मिशन, यह भी जानिए

चंद्रमा की धुरी पृथ्वी के चारों ओर उसकी कक्षा में हल्की सी झुकी हुई है। इसका नतीजा है कि दक्षिणी ध्रुव के कुछ इलाकों में हमेशा छाया रहती है।

Chandrayaan-3 मिशन कल बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। 4.5 अरब साल पुराना चांद उम्र में पृथ्‍वी के ही बराबर है। हालांकि इसका गुरुत्‍वाकर्षण पृथ्‍वी से बहुत कम है। धरती पर जो चीज 68 किलो की है, वह चांद पर 11 किलो रह जाती है। चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर (LM) के चांद पर लैंड करने से पहले जानें चंद्रमा से जुड़ी दिलचस्‍प बातें। विशेषज्ञ डॉ.वी.टी.वेंकटेश्वरन ने पीटीआई से यह जानकारी शेयर की। 
 

चंद्रमा कितना पुराना है, इसका निर्माण कब और कैसे हुआ?

अनुमान के मुताबिक चांद की उम्र करीब 4.5 अरब साल है, यानी मोटे तौर पर पृथ्वी की उम्र के बराबर। चंद्रमा के निर्माण का प्रमुख सिद्धांत है कि मंगल ग्रह के आकार का एक खगोलीय पिंड अरबों साल पहले धरती से टकराया था। उस टक्कर से निकले मलबे से चंद्रमा का निर्माण हुआ। चंद्रमा से मिले सबूत यह संकेत देते हैं कि यह पृथ्वी से उम्र में 6 करोड़ साल छोटा हो सकता है। 
 

पृथ्‍वी की तुलना में चंद्रमा पर कितना होता है वजन? 

चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के मुकाबले बहुत कम है। वह पृथ्वी के मुकाबले 1/6 हिस्सा है। इसी वजह से चंद्रमा पर किसी वस्तु का वजन पृथ्वी के मुकाबले कम होगा। उदाहरण के लिए अगर किसी शख्‍स का पृथ्वी पर वजन 68 किलोग्राम है तो उसका चंद्रमा की सतह पर वजन महज 11 किलोग्राम होगा।
 

भारतीय वैज्ञानिक क्यों लैंड करना चाहते हैं चंद्रमा के साउथ पोल पर?  

चंद्रमा का साउथ पोल अपनी विशेषता के कारण वैज्ञानिक खोज का केंद्र बना हुआ है। माना जाता है कि वहां पानी और बर्फ का बड़ा भंडार है जो हमेशा अंधेरे में रहता है। भविष्य के स्‍पेस मिशनों के लिए चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी का बहुत अधिक महत्व है। इस इलाके में तापमान शून्य से 50 से 10 डिग्री नीचे रहता है। ऐसे तापमान में रोवर या लैंडर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।
 

चंद्रमा का साउथ पोल हमेशा छाया में क्‍यों रहता है?

चंद्रमा की धुरी पृथ्वी के चारों ओर उसकी कक्षा में हल्की सी झुकी हुई है। इसका नतीजा है कि दक्षिणी ध्रुव के कुछ इलाकों में हमेशा छाया रहती है। इससे वहां का वातावरण ठंडा रहता है। जमा देने वाली यह कंडीशन वहां बर्फ के रूप में मौजूद पानी को अरबों साल तक स्‍टोर करने में मददगार है। 
Advertisement
 

क्या पानी/बर्फ भविष्य में चंद्रमा पर होने वाली खोज के लिए अहम है?

बर्फ के रूप में पानी की मौजूदगी भविष्य में चंद्रमा से जुड़ी खोजों के लिए अहम है। इसे सांस लेने वाली हवा, पीने के पानी और रॉकेट ईंधन के लिए जरूरी हाइड्रोजन व ऑक्सीजन में बदला जा सकता है। इससे अंतरिक्ष यात्रा में क्रांति आ सकती है। उस स्थिति में इन सभी चीजों को पृथ्‍वी से ले जाने की जरूरत नहीं होगी और लंबी दूरी के मिशन पूरे किए जा सकेंगे। 
 

क्या भारत की योजना भविष्य में चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने की है?

भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो ने गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की मंशा जताई है लेकिन अब तक उसकी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की कोई योजना नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.